दुबई विश्व एक्सपो में हुआ चीनी मंडप दिवस का आयोजन

दुबई विश्व एक्सपो में हुआ चीनी मंडप दिवस का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी दुबई में जारी दुबई विश्व एक्सपो में चीनी मंडप दिवस आयोजित हुआ।

दुबई विश्व एक्सपो में चीनी मंडप दिवस के आयोजन की जानकारी संयुक्त अरब अमीरात में स्थित चीनी राजदूत नी च्येन ने दी। इस अवसर पर संयुक्त अरब अमीरात के अंतरराष्ट्रीय सहयोग मामले के राज्य मंत्री, दुबई विश्व एक्सपो की अध्यक्ष रीम अल हाशिमी, संयुक्त अरब अमीरात के विदेश और अंतरराष्ट्रीय सहयोग मंत्रालय के अंतरराष्ट्रीय विकास मामले में सहायक मंत्री सुल्तान शमशी आदि लोग उपस्थित थे।

शमशी ने अपने भाषण में चीनी मंडप में आयोजित प्रदर्शनी और प्रदर्शन का उच्च मूल्यांकन किया और कहा कि इधर के सालों में “बेल्ट एंड रोड” पहल ने संयुक्त अरब अमीरात और चीन को राजनीति, अर्थव्यवस्था, संस्कृति, विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में फलदायी सहयोग करने में सक्षम बनाया है। मौजूदा विश्व एक्सपो के आयोजन से दोनों देशों के बीच आदान-प्रदान एवं सहयोग ज्यादा घनिष्ठ होगा। इससे संयुक्त अरब अमीरात-चीन संबंध का नया अध्याय जोड़ा जाएगा।

चीनी राजदूत नी च्येन ने चीनी उप प्रधानमंत्री हू छुनहुआ द्वारा भेजे गए बधाई संदेश को पढ़ा। बधाई संदेश में कहा गया है कि चीन संयुक्त अरब अमीरात के साथ मिलकर राजनीतिक और आपसी विश्वास को बढ़ावा देना चाहता है। “बेल्ट एंड रोड” के सह-निर्माण की रूपरेखा के तहत विभिन्न क्षेत्रों में व्यावहारिक सहयोग को मजबूत करना चाहता है, और दोनों देशों के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी संबंध के विषय को और समृद्ध बनाना चाहता है, ताकि दोनों देशों और दोनों देशों की जनता को लाभ मिल सके।

चीनी मंडप दिवस की गतिविधि में चीनी कलाकारों ने विश्व एक्सपो की यात्रा करने आए दर्शकों के सामने रंगारंग सांस्कृतिक प्रदर्शन की प्रस्तुति दी। बता दें कि मौजूदा विश्व एक्सपो में चीनी मंडप का नाम ‘चीनी राष्ट्र का प्रकाश’ है, जिसकी थीम “मानव जाति के साझे भाग्य वाले समुदाय का निर्माण- नवाचार और अवसर” है।

popular post

यमन के अल-हुदैदा बंदरगाह पर सऊदी अरब का हवाई हमला, सऊदी अरब के जाज़ान में भी हुए विस्फोट

यमन के अल-हुदैदा बंदरगाह पर सऊदी अरब का हवाई हमला, सऊदी अरब के जाज़ान में

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *