चीन की दो टूक, तालिबान सरकार से संबंध रखेंगे

चीन की दो टूक, तालिबान सरकार से संबंध रखेंगे अफगानिस्तान पर तालिबान के क़ब्ज़े के साथ साथ अब अंतरिम सरकार की घोषणा हो चुकी है।

चीन ने अफगानिस्तान की तालिबान सरकार के साथ संबंधों की बात पर दो टूक कहा है कि बीजिंग काबुल के साथ अपने संबंधों को बनाए रखेगा।

एप्पल न्यूज़ की रिपोर्ट के अनुसार चीन विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बुधवार को कहा कि चीन अफगानिस्तान में नई सरकार के साथ अपने संबंधों को विस्तार देने के लिए तैयार है।

चीन विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग ने बीजिंग में दैनिक प्रेस वार्ता में एक सवाल के जवाब में कहा कि हम अफगानिस्तान में नई सरकार एवं नेतृत्व के साथ संपर्क साधने के लिए तैयार हैं।

जब चीन के इस राजनयिक से पूछा गया कि क्या बीजिंग अफगानिस्तान की नई सरकार को मान्यता देगा ? क्या चीन अफगानिस्तान की नई कैबिनेट जिसकी घोषणा की गई है उनके साथ रिश्ते रखेगा तो चीन विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि चीन अफगानिस्तान में नई सरकार और उसके नेताओं के साथ संपर्क के लिए तैयार है।

याद रहे कि इस से पहले भी चीन स्पष्ट रूप से कह चुका है कि चीन अफ़ग़ानिस्तान के लोगों का अपने भाग्य और भविष्य का फ़ैसला करने के अधिकार का सम्मान करता है। चीन अफ़ग़ानिस्तान के साथ दोस्ताना सहयोग विकसित करना चाहता है।

चीन विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनियांग ने कहा था कि, चीन अफ़ग़ानिस्तान में शांति और पुनर्निर्माण के लिए रचनात्मक भूमिका निभाना चाहता है।

चीन के विदेश मंत्रालय ने ये भी उम्मीद जताई है कि तालिबान अपना पहले का वादा पूरा करते हुए वहाँ एक खुली और समावेशी इस्लामिक सरकार को बातचीत के माध्यम से स्थापित करेगा।

popular post

ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया

ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *