ब्राजील के राष्ट्रपति को सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया

ब्राजील के राष्ट्रपति को सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया

ब्राजील के मीडिया सूत्रों और अधिकारियों ने राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो के अस्पताल में भर्ती होने की घोषणा की।

स्पुतनिक समाचार एजेंसी ने ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो के अस्पताल में भर्ती होने की सूचना दी कि पेट में दर्द के कारण उन्हें सोमवार देर शाम पिछली रात जांच के लिए सैन्य अस्पताल ले जाया गया।  ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो की अचानक तबीयत खराब होने के बाद उनको जांच के लिए सोमवार को ब्रासीलिया के एक सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। 67 साल के बोल्सोनारो को साल 2018 के राष्ट्रपति अभियान के दौरान पेट में छुरा घोंपा गया था।

राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो साल 2018 के बाद से लगातार स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझते रहे हैं। रिपब्लिकन पार्टी की ओर से आयोजित एक शाम के कार्यक्रम में भी अनुपस्थित थे जिसमें उन्हें भाग लेने के लिए कहा गया था। राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो की पार्टी के अध्यक्ष मार्कोस परेरा ने कहा कि मुझे यकीन है कि राष्ट्रपति बोल्सोनारो ठीक हैं वह बस कुछ अतिरिक्त जांच करा रहे हैं इसलिए वह यहां नहीं हैं।

बता दें कि इसी साल जनवरी में भी जायर बोल्सोनारो को आंतों में समस्या होने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि 48 घंटे बाद अस्पताल से उन्हें छुट्टी दे दी गई थी। 2018 में चुनाव प्रचार के दौरान पेट में चाकू से वार किए जाने के बाद से बोल्सोनारो की चार बार आंत की सर्जरी हो चुकी है।  66 वर्षीय बोलसोनारो के स्वास्थ्य को लेकर साल 2018 से ही चिंता रही है क्योंकि साल 2018 में चुनाव प्रचार के दौरान एक हमलावर ने बोलसोनारो को चाकू मार दिया था जिसकी वजह से उनकी आँतों में गंभीर चोट आई थी।

 

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles