चीन में 133 यात्रियों के साथ बोइंग विमान दुर्घटनाग्रस्त

चीन में 133 यात्रियों के साथ बोइंग विमान दुर्घटनाग्रस्त दक्षिण चीन सागर में चीन के एक बड़े विमान हादसे की खबर है। मिली जानकारी के मुताबिक चीन के विमान में 133 यात्री सवार थे। फिलहाल इस हादसे में कितने लोग घायल हुए हैं इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है और साथ ही दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

रूसी समाचार एजेंसी स्पुतनिक ने बताया कि दक्षिण चीन सागर में एक बोइंग 737 कथित तौर पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान चीन के कुनमिंग से ग्वांगझू जा रहा था। विमान ग्वांगझोउ इलाके में एक पहाड़ से टकरा गया। बताया जा रहा है कि विमान में 133 लोग सवार थे।  बोइंग 737 ने 133 यात्रियों को लेकर उड़ान भरी थी, लेकिन अचानक वो क्रैश हो गया। अभी ये साफ नहीं हो पाया है कि विमान किस वजह से दुर्घटना का शिकार हुआ। आशंका जताई जा रही है कि विमान में सवार सभी यात्रियों की हादसे में मौत हो गई है। लेकिन इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

चाइना ईस्टर्न एयरलाइन्स का विमान कुनमिंग से गुआंगज़ौ जा रहा था. गुआंग्क्सी प्रांत के नजदीक अचानक विमान में आग लग गई और वो पहाड़ों के बीच गिर गया। घटना की खबर मिलते ही राहत और बचाव टीमें मौके के लिए रवाना हो गई हैं। स्थानीय मीडिया ने एयरपोर्ट स्टाफ के हवाले से बताया कि फ्लाइट MU5735 सोमवार दोपहर 1:00 बजे कुनमिंग शहर से उड़ान भरने के बाद गुआंझाऊ में अपने निर्धारित गंतव्य पर नहीं पहुंची थी। इसके बाद उसके दुर्घटनाग्रस्त होने की जानकारी सामने आई।

 

popular post

ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया

ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *