बाइडन ने फिर किया पुतिन का अपमान

बाइडन ने फिर किया पुतिन का अपमान

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने आज शनिवार 26 मार्च को एक बार फिर अपने रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन का अपमान किया और उन्हें कसाई कहा।

फॉक्स न्यूज के मुताबिक बाइडन की पोलैंड में विस्थापित यूक्रेनी माओं और उनके बच्चों से मुलाकात के बाद बाइडन उनका यह बयान सामने आया। यूक्रेन युद्ध ने द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से यूरोप में सबसे बड़ा सुरक्षा संकट पैदा कर दिया है जिसमें 3.7 मिलियन से अधिक लोग यूक्रेन से भाग गए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन को पड़ोसी यूक्रेन पर खूनी हमले को लेकर आज शनिवार को “कसाई” कह कर संबोधित किया।

यूक्रेन के एक शरणार्थी के परिवार को संबोधित करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि अमेरिका टैंक रोधी मिसाइल और अन्य हथियार भेजकर यूक्रेन को रूसी सैनिकों को हटाने में मदद करेगा। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने एक बार फिर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर हमला बोला है। बाइडन ने पुतिन को ‘कसाई’ और ‘शुद्ध ठग’ करार दिया है। इससे पहले भी अमेरिकी राष्ट्रपति अपने रूसी समकक्ष को यूक्रेन के खिलाफ युद्ध छेड़ने पर युद्ध अपराधी घोषित कर चुके हैं।

गौरतलब है कि यूक्रेन के खिलाफ रूस के हमले में अमेरिका लगातार यूक्रेन को सैन्य मदद दे रहा है। बीते दिनों अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन ने यूक्रेन को और ज्यादा मदद देने का ऐलान किया था। इसमें हथियार और ड्रोन के साथ विमान रोधी और ऐंटी आर्मर सिस्टम शामिल हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति ने अमेरिकी कांग्रेस को संबोधित करते हुए मदद की अपील की थी और अमेरिका से रूस पर और ज्यादा प्रतिबंध लगाने का की मांग की थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles