ईरान से प्रतिबंध हटाए, बीजिंग के संबंध में अपनी गलती सुधारे अमेरिका : चीन

चीन के विदेश मंत्री ने अमेरिका को मिडिल ईस्ट से लेकर एशिया तक उसकी गलत नीतियों पर घेरते हुए कहा कि अमेरिका को अपनी नीतियों में बदलाव करना होगा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार चीन के विदेश मंत्री ने ईरान के खिलाफ ट्रम्प की अधिकतम दबाव की नीतियों को नकारा और अमानवीय बताते हुए कहा कि अमेरिका को ईरान के खिलाफ लगाए गए प्रतिबंधों को हटा लेना चाहिए।

चीनी मंत्री ने अधिकतम दबाव की अमेरिकी नीतियों की निंदा करते हुए कहा कि अमेरिका ईरान के साथ परमणु समझौते में वापस आने के प्रयास की बातें कर रहा है तो उसे पहले ईरान के खिलाफ लगाए गए बेबुनियाद प्रतिबंधों को खत्म कर देना चाहिए। ईरान के खिलाफ अमेरिकी नीतियों ने क्षेत्र में सिर्फ तनाव ही बढ़ाया है।

ट्रम्प प्रशासन में चीन के खिलाफ अपनाई गई नीतियों की आलोचना करते हुए चीनी मंत्री ने कहा कि बाइडन प्रशासन को अपनी पूर्ववर्ती सरकार की गलतियों को सुधारना होगा और द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ाने के लिए उन रुकावटों को दूर करना होगा जो ट्रम्प प्रशासन ने खड़ी की थी।
अमेरिकी सरकार को अपनी खतरनाक हरकतों और आग से खेलने वाली नीतियों विशेष कर ताइवान के मामले में पीछे हटना होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles