ईरान के साथ समझौता सबसे अच्छा विकल्प, अमेरिकी सूत्र

ईरान के साथ समझौता सबसे अच्छा विकल्प, अमेरिकी सूत्र

अमेरिकी विदेश विभाग के सूत्रों ने ईरान के साथ समझौते को बाइडेन प्रशासन के लिए सबसे अच्छा विकल्प बताया है। ईरानी समाचार एजेंसी IRNA के अनुसार, अमेरिकी विदेश मंत्रालय के एक सूत्र ने नाम न छापने की शर्त पर कहा है कि हमारा मानना ​​है कि जो बाइडेन प्रशासन के लिए ईरान के साथ समझौता करने से बेहतर कोई विकल्प नहीं है।

अमेरिकी सूत्र ने कहा कि हम ईरान की परमाणु सुविधाओं में यूरेनियम संवर्धन से संबंधित जांच के संबंध में तेहरान के साथ सहयोग पर भी ज़ोर देते हैं। यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि ईरान ने 16 अगस्त को प्रतिबंधों को हटाने के यूरोपीय संघ के प्रस्तावों पर प्रतिक्रिया भेजी, जबकि संयुक्त राज्य अमेरिका ने एक सप्ताह से अधिक समय के बाद 24 अगस्त को अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ईरान के खिलाफ कठोर अमेरिकी प्रतिबंधों को समाप्त करने के लिए वार्ता का नवीनतम दौर 4 अगस्त को वियना में शुरू हुआ और 8 अगस्त तक जारी रहा। वार्ता के इस दौर के दौरान, यूरोपीय संघ के विदेश मामलों के उप प्रमुख, एनरिक मोरा द्वारा कुछ प्रस्ताव दिए गए थे, जिनका ईरान पहले ही जवाब दे चुका है।

अमेरिकी सूत्र ने बताया कि ये वार्ता संयुक्त राज्य अमेरिका और उसके सहयोगियों के बीच एक अच्छी शुरुआत है, पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की नीतियों को तोड़ने से ज़्यादा यह संयुक्त राज्य अमेरिका और उसके सहयोगियों के हित में है। याद रहे कि जो बाइडेन की सरकार का मकसद भी वही है जो डोनाल्ड ट्रम्प ईरान के साथ चाहते थे, बस दोनों के तरीक़े अलग अलग हैं।

popular post

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *