सऊदी अरब को परमाणु बम बनाने से रोकने का एजेंडा तैयार

पिछले कुछ समय से मीडिया में लगातार बहुत से ख़बरें आ रही है कि चीन ने सऊदी अरब के परमाणु कार्यक्रम को विस्तार देने के लिए चोरी छुपे बहुत से संसाधन रियाज़ पहुंचा दिए हैं। अमेरिकी कांग्रेस के बहुत से सदस्यों ने सऊदी अरब को परमाणु बम बनाने से रोकने के लिए अमेरिकी सीनेट और कांग्रेस में एक एजेंडा पेश किया है।

अमेरिकी कांग्रेस के एक सदस्य के अनुसार यह प्रोजेक्ट कल रात एक समिति के माध्यम से पेश किया गया जिसका उद्देश्य सऊदी अरब को उस परमाणु तकनीक हासिल करने से रोकना है जो एटम बम बनाने में काम आ सकते हैं।

अमेरिकी कांग्रेस के डेमोक्रेट सदस्य मार्की ने कहा कि इस बिल का उद्देश्य सऊदी अरब के परमाणु कार्यक्रम में अधिक पारदर्शिता लाने के लिए है। हाल ही में सऊदी अरब की परमाणु महत्वकांक्षा एवं उत्तर पश्चिम अरब में गुप्त परमाणु संयंत्रों के सामने आने के बाद पश्चिमी देशों में सऊदी अरब के परमाणु कार्यक्रम को लेकर चिंताएं बढ़ गयी है।

हाल के वर्षों में मीडिया और खुफिया रिपोर्टों से पता चला कि सऊदी अरब परमाणु हथियार हासिल करने के अपने प्रयासों के तहत अपने यहाँ से निकाले गए यूरेनियम अयस्क को संसाधित करके उसे परमाणु ईंधन में परिवर्तित कर रहा है तथा चीन के साथ अपने परमाणु कार्यक्रम को आगे बढ़ा रहा है।

सऊदी अरब एक अवधि से परमाणु ऊर्जा अनुसंधान केंद्र चलाता है जिस को लेकर सऊदी अधिकारियों का कहना है कि वह रेडियोधर्मी सामग्री से निपटने में सऊदी वैज्ञानिकों की क्षमता बढ़ाने और यूरेनियम संवर्धन में निपुण होने के लिए है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles