हैती के राष्ट्रपति की हत्या के संदेह में एक अमेरिकी नागरिक गिरफ्तार

हैती के राष्ट्रपति की हत्या के संदेह में एक अमेरिकी नागरिक गिरफ्तारहैती के राष्ट्रपति जोवेनल मोइस को उनके घर में घुसकर अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

हैती के राष्ट्रपति जोवेनल मोइस की हत्या के संदेह में एक अमेरिकी नागरिक की गिरफ्तारी के बारे में रिपोर्ट देते हुए वाशिंगटन पोस्ट ने कहा है कि अमेरिका के एक नागरिक को राष्ट्रपति जोवेनल मोइस की हत्या के संदेह में गिरफ्तार किया गया है।

वाशिंगटन पोस्ट ने हैती के चुनाव और अंतर पार्टी संबंधों के मंत्री मैथियास पियरे के हवाले से खबर देते हुए कहा है कि राष्ट्रपति की हत्या के संदेह में गिरफ्तार किए गए 6 लोगों में अमेरिका के जेम्स सोलेज भी शामिल है।

हैती के मंत्री मैथियास पियरे ने कहा कि बंदी बनाए गए लोगों में एक अन्य संदिग्ध के पास अमेरिका और हैती दोनों देशों की नागरिकता है।

हैती के राष्ट्रपति जोवेनल मोइस की हत्या के बाद 6 लोगों को संदेह के आधार पर बंदी बनाया गया था। हैती के अधिकारियों की रिपोर्ट के अनुसार बंदी बनाए गए इन 6 लोगों में से चार लोगों की मौत हो गई है जबकि अमेरिकी मूल के जेम्स सोलेज एवं हैती और अमेरिका की दोहरी नागरिकता रखने वाला एक अन्य व्यक्ति अभी सरकारी बलों की देखरेख में है।

हैती के राष्ट्रपति जोवेनल मोइस और उनकी पत्नी की हत्या के बाद इस देश में आपातकाल लगा दिया गया है। वहीं देश के हवाई अड्डे बंद कर दिए गए हैं।

creativehype.org की रिपोर्ट के अनुसार हैती के 42 वें राष्ट्रपति जोवेनल मोइस को मंगलवार रात में स्पेनिश भाषी कुछ हथियारबंद लोगों ने उनके घर में घुसकर हत्या कर दी थी। इस हमले में उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई थी बाद में उनकी भी मौत हो गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles