सऊदी अरब और थाईलैंड के बीच जमी बर्फ पिघली, हीरा चोरी से बिगड़े थे रिश्ते

सऊदी अरब और थाईलैंड के बीच जमी बर्फ पिघली, हीरा चोरी से बिगड़े थे रिश्ते

50 कैरेट हीरे की चोरी को लेकर दो देशों के बीच पछले 30 साल से चला आ रहा मन मुटाव खत्म होने के आसार है।

सऊदी अरब और थाईलैंड अब फिर से दोस्त बन चुके हैं। सऊदी अरब और थाइलैंड पूरे 30 साल बाद एक बार फिर से दोस्त बन गए हैं, सऊदी ने आदेश दिया है कि जल्द ही राजनयिक संबंधों को पूर्ण रूप से बहाल किया जाए।

आपकी जानकारी के लिए यह बता दें कि एक हीरे की चोरी को लेकर दोनों देशों के रिश्ते ख़त्म हो गए थे और इनके बीच बातचीत बंद थी, हालांकि अब दोनों देशों के बीच दोबारा से संबंध बेहतर हुए हैं और समझौता हो गया है।

बात दरअसल यह है कि एक प्रिंस फ़ैसल बिन फ़हद के महल से 91 किलो के गहने और बेहद क़ीमती रत्न चोरी हो गए थे, यह चोरी थाइलैंड के एक नागरिक क्रिआंगक्राई टेकामोंग ने की थी जो उस समय वहां पर नौकर था। चोरी के बाद गहनों को महल के एक वैक्यूम क्लीनर के बैग में छिपा दिया था, चोरी किए गए सामान में एक 50 कैरेट का क़ीमती ब्लू डायमंड भी था।

चोरी के बाद क्रिआंगक्राई इन सभी गहनों को थाइलैंड के लैम्पांग प्रांत में अपने घर भेजने में सफ़ल रहा था। लेकिन गहनों को संभालना उसके लिए मुश्किल साबित हुआ। उसने गहनों को कम दामों में बेचना शुरू कर दिया लेकिन थोड़े ही समय में वह शक के दायरे में आ गया। रॉयल थाई पुलिस ने जांच शुरू की और गहनों को बरामद कर लिया और क्रिआंगक्राई को 7 साल जेल की सज़ा सुनाई गई।

थाईलैंड के प्रधानमंत्री प्रत्युत चान ओचा की सऊदी अरब की आधिकारिक यात्रा के दौरान दोनों देशों ने यह फ़ैसला किया। यह 1989 के घटनाक्रम को लेकर संबंध ख़राब होने के बाद से दोनों देशों के बीच सबसे उच्च स्तर की बैठक है। सऊदी अरब इस चोरी की घटना के कारण थाईलैंड के साथ राजनयिक संबंधों का स्तर कम कर दिया था। इस चोरी के कारण कई रहस्यमयी हत्याएं हुई थीं। यह पूरा मामला ब्लू डायमंड के मामले के नाम से चर्चा में आया।

popular post

यमन के अल-हुदैदा बंदरगाह पर सऊदी अरब का हवाई हमला, सऊदी अरब के जाज़ान में भी हुए विस्फोट

यमन के अल-हुदैदा बंदरगाह पर सऊदी अरब का हवाई हमला, सऊदी अरब के जाज़ान में

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *