बाइडन को तालिबान की धमकी, समय पर अमेरिकी सेना नहीं लौटी तो होंगे गंभीर परिणाम

बाइडन को तालिबान की धमकी, समय पर अमेरिकी सेना नहीं लौटी तो होंगे गंभीर परिणाम अफगानिस्तान की सत्ता पर पूर्ण रूप से कब्जा जमा चुके तालिबान का रंग धीरे-धीरे खुलकर सामने आ रहा है।

बाइडन को तालिबान ने सीधी धमकी देते हुए कहा है कि अगर अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों को वापस बुलाने के घोषणा में गड़बड़ी की तो वाशिंगटन को गंभीर परिणाम होंगे।

तालिबान की ओर से अमेरिका को सीधी धमकी मिल चुकी है। तालिबान के प्रवक्ता सोहेल शाहीन ने कहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति 31 अगस्त तक अमेरिकी सेना द्वारा अफ़ग़ानिस्तान छोड़ने की बात कर चुके हैं।

अगर वह अपनी बात से मुकरते हैं और अफगानिस्तान से अपने सैनिकों को नहीं बुलाया तो उसके गंभीर नतीजे सामने आएंगे।

तालिबान ने दो टूक शब्दों में कहा है कि 31 अगस्त से 1 दिन भी आगे नहीं बढ़ा जा सकता। अगर अमेरिका और ब्रिटेन 31 अगस्त के बाद 1 दिन की मोहलत भी मांगते हैं तो हमारा जवाब “नहीं” होगा और साथ में गंभीर परिणाम भी होंगे।

याद रहेगा अफ़ग़ानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद से ही देश भर में दर्दनाक मंजर देखने को मिल रहे हैं। तालिबान से जान बचाने के लिए लोग सब कुछ छोड़ कर भाग रहे हैं।

इस मुद्दे पर जब तालिबान प्रवक्ता से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मैं आपको विश्वास दिलाता हूं। चिंता करना या डरने की कोई बात नहीं है। अफगानिस्तान के 70 फ़ीसदी लोग गरीबी रेखा के नीचे हैं।

वह पश्चिमी देशों में रहना चाहते हैं। क्योंकि अफगानिस्तान एक गरीब देश है हर कोई पश्चिमी देश में एक समृद्ध जीवन के लिए बसना चाहता है। वह डर की वजह से नहीं भाग रहे हैं।

popular post

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *