अमेरिका: वाशिंगटन के एक म्यूजिक कॉन्सर्ट में गोलीबारी, कई घायल

अमेरिका: वाशिंगटन के एक म्यूजिक कॉन्सर्ट में गोलीबारी, कई घायल

संयुक्त राज्य अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन में एक म्यूजिक कॉन्सर्ट के दौरान हुई अंधाधुन गोलीबारी में एक पुलिस अधिकारी समेत कई लोग घायल हो हुए हैं। अमेरिकन न्यूज़ एजेन्सी सीएनएन के मुताबिक ये घटना व्हाइट हाउस से दो मील से भी कम दूरी पर शहर के उत्तरी हिस्से में हुई है।

रिपोर्ट के मुताबिक घटना यू स्ट्रीट इलाके में पेश आया है, जिसके बाद एमपीडी (महानगर पुलिस विभाग) हरकत में आई। वाशिंटन में म्यूजिक कॉन्सर्ट के दौरान एक हमलावर ने लोगों पर गोली चला दी। वाशिंगटन के पुलिस विभाग से पता चला है कि म्यूजिक कॉन्सर्ट की साइट पर तलाशी अभियान जारी है और हादसे में हुए घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस प्रमुख का कहना है कि घायल होने वालों में तीन बालिग और अधिकतर नाबालिग बच्चे शामिल हैं। घायल पुलिसकर्मी और दो अन्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रिपोर्ट के अनुसार घटना मोइचिला के दौरान हुई जो कि एक उत्सव है जो वाशिंगटन डीसी की संस्कृति को उजागर करता है। संयुक्त राज्य अमेरिका में गोलीबारी की बढ़ती संख्या के जवाब में राष्ट्रपति बाइडेन ने कहा था कि संयुक्त राज्य को अपने लोगों की सुरक्षा के लिए हथियारों पर प्रतिबंध लगाने की आवश्यकता है।

रिपोर्ट के अनुसार संयुक्त राज्य अमेरिका ने हाल के कुछ वर्षों में गोलीबारी में वृद्धि देखी है जबकि पिछले महीने की 24 तारीख को सबसे खराब और खौफनाक हमला हुआ था। टेक्सास के एक स्कूल में हुई गोलीबारी में 19 बच्चों सहित 21 लोगों की मौत हो गई थी जो कि 2018 में डगलस हाई स्कूल पर हुए हमले से भी ज्यादा विनाशकारी था और इस हमले में लगभग 17 लोगों की मौत हो गई थी।
पिछले एक महीने में अन्य जगहों पर भी गोलीबारी हुई है, जिसमें कैलिफोर्निया के एक बाजार और एक चर्च पर हमले भी शामिल हैं।

popular post

अरब लीग के जनरल सेक्रेटरी ने तेल अवीव में यूएस एम्बेसडर के पोस्ट का विरोध किया

अरब लीग के जनरल सेक्रेटरी ने तेल अवीव में यूएस एम्बेसडर के पोस्ट का विरोध

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *