अमेरिका ब्रिटेन के साथ जापान भी रूस पर प्रतिबंध लगाने वालों में शामिल

अमेरिका ब्रिटेन के साथ जापान भी रूस पर प्रतिबंध लगाने वालों में शामिल

तास के हवाले से जानकारी मिली है कि जापानी सरकार ने घोषणा की है कि वह रूस के साथ व्यापार और डोनेट्स्क और लुहान्स्क में निर्यात पर प्रतिबंध लगाएगी, जिन्हें हाल ही में रूस ने स्वतंत्र देश के रूप में मान्यता दी है।

इसी संबंध में जापान के प्रधानमंत्री फ़ुमियो किशिदा ने बुधवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि रूस के ख़िलाफ़ जापान के प्रतिबंध यूक्रेन की स्थिति और डोनेट्स्क और लुहान्स्क में निर्यात पर प्रतिबंध के साथ साथ रूसी सरकार के क़र्ज़ और रूसी बांड जारी करने पर भी प्रतिबंध लगाए जाएंगे।

जापानी प्रधानमंत्री ने कहा कि हमने निम्नलिखित प्रतिबंध लगाने का फ़ैसला किया है: पहला दो स्वघोषित गणराज्यों डोनेट्स्क और लुहान्स्क के प्रतिनिधियों के लिए वीज़ा जारी करने पर प्रतिबंध लगाने के साथ साथ उनकी संपित्त और उनके निर्यात और आयात को को फ्रीज़ कर दिया जाएगा, रूस के ख़िलाफ़ प्रतिबंध मास्को सरकार के क़र्ज़ पर भी लागू होंगे और जापान में नए संबंधित बांड जारी करने पर प्रतिबंध लगाएंगे।

डोनेट्स्क और लुहान्स्क गणराज्यों की स्वतंत्रता को मान्यता देने के मास्को के फैसले के बाद, संयुक्त राज्य अमेरिका और उसके यूरोपीय सहयोगियों ने रूस पर प्रतिबंध लगाए। यूरोपीय संघ के सदस्य देशों ने भी रूस पर प्रतिबंधों की एक श्रृंखला जारी करने के पक्ष में मतदान किया है जिसमें पूंजी और वित्तीय बाज़ारों तक पहुंच को प्रतिबंधित करना और रूस को कुछ यूरोपीय संघ सेवाओं तक पहुंचने पर प्रतिबंध लगाना शामिल है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles