शिकागो में तीन अधिकारियों बरसाई गई ताबड़तोड़ गोलिया

शिकागो में तीन अधिकारियों बरसाई गई ताबड़तोड़ गोलिया

शिकागो के पुलिस अधीक्षक डेविड ब्राउन ने संवाददाताओं को बताया कि गोलीबारी शहर के मॉर्गन पार्क इलाके में सुबह पांच बजकर 50 मिनट पर हुई, जब यह अधिकारी काम पर जा रहे थे।

घायल व्यक्तियों में एक शिकागो का अधिकारी और दो अन्य संघीय शराब, तंबाकू, आग्नेयास्त्र और विस्फोटक एजेंट हैं। तीनों को गंभीर चोटें नही आईं है लेकिन इस घटना के संबंध में अभी तक किसी की गिरफ्तारी की भी कोई सूचना नहीं है। शिकागो के अधिकारी को उसके सिर के पीछे मारा गया था तथा कार में मौजूद अन्य एजेंटों में से एक के हाथ में गोली लगी और दूसरे के शरीर में चोट लगी।

द हिल के अनुसार  विभाग के प्रवक्ता टॉम अहर्न ने बुधवार को एक प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि अधिकारियों से अभी तक उनका बयान नही लिया गया है कि क्या वे निशानेबाजों को जानते थे कि नही। ब्राउन ने यह भी नहीं बताया कि क्या निशानेबाजों को पता था कि ये लोग अधिकारी थे।

एबीसी न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, इस साल शिकागो में कुल 36 पुलिस अधिकारियों को गोली मारी गई है जिसमें बुधवार की घटना भी शामिल है। राष्ट्रपति बिडेन बुधवार को शिकागो के उपनगर क्रिस्टल लेक का दौरा करने वाले हैं।

एबीसी न्यूज ने कहा कि शिकागो की मेयर लोरी लाइटफुट ने कहा कि राष्ट्रपति से होने वाली मुलाकात में वह शहर में बंदूक नियंत्रण और हिंसा के बारे में राष्ट्रपति से बात करने की योजना बना रही हैं।

popular post

यमन के सशस्त्र बलों ने सऊदी हवाई क्षेत्र को लेकर चेतावनी दी 

यमन के सशस्त्र बलों ने सऊदी हवाई क्षेत्र को लेकर चेतावनी दी  यमन के सशस्त्र

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *