नाइजीरिया , जेल पर हमला 1800 क़ैदी भागे

आतंकवाद और हिंसा से बुरी तरह पीड़ित अफ्रीकी देश नाइजीरिया के दक्षिण में सबसे बड़ा जेल ब्रेक कांड हुआ है।
रिपोर्ट के अनुसार यहाँ एक जेल पर भरे संख्या में हथियारबंद गुट ने हमला कर दिया जिस के बाद जेल में बंद 1,800 से अधिक कैदी फरार हो गए हैं।

दक्षिणपूर्वी नाइजीरिया में हमलावरों ने एक जेल पर निशाना साधते हुए मशीन गन और ग्रेनेड से रातभर हमले किए। इस घटना की जानकारी देते अधिकारियों ने बताया कि इस जेल में बंद 1800 क़ैदी फरार हो गए हैं। स्थानीय निवासी उचे ओकाफोर ने बताया कि इमो राज्य के ओवेरी कस्बे में देर रात दो बजे हमले आरंभ हुए, जो निरंतर दो घंटे तक जारी रहे।

रिपोर्ट के अनुसार हमलावरों ने इमो राज्य में ओवेरी जेल में विस्फोट किया। इमो राज्य सुधार सेवा के प्रवक्ता जेम्स मैडुगा ने बताया, मैं पुष्टि कर सकता हूं कि नाइजीरियन करेक्टिव सर्विस के इमो स्टेट कमांड पर अज्ञात बंदूकधारियों ने हमला किया था। सुधार प्राधिकरण ने कहा कि हमलावरों ने पिकअप ट्रक और बसों में आग लगा दी। बंदूकधारियों ने अनेक पुलिस एवं सैन्य इमारतों पर भी हमले किए। नाइजीरिया जेल के प्रवक्ता फ्रांसिस एनोबोर ने कहा, ‘भागे कैदियों को फिर से गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने बताया कि हमलावरों ने मशीन गन, ग्रेनेड और आईईडी से हमले किए।

याद रहे कि दक्षिण पूर्वी नाइजीरिया में दो सप्ताह पहले भी हिंसा हुई थी। उस समय चार पुलिस थानों, सुरक्षा चौकियों और जेल के वाहनों पर हमलों में कम से कम 12 सुरक्षाधिकारी मारे गए थे। इस हमले की जिम्मेदारी किसी ने नहीं ली थी, लेकिन नाइजीरिया के पुलिस महानिरीक्षक ने क्षेत्र में सक्रिय अलगाववादी ‘ईस्टर्न सिक्योरिटी नेटवर्क’ को इस घटना का जिम्मेदार ठहराया था।

अभी तक इस हमले की ज़िम्मेदारी भी किसी संगठन ने नहीं ली है, हालांकि राष्ट्रपति मोहम्मद बुहारी ने हमले को अराजकतावादियों द्वारा किया गया आतंकवाद का कार्य कहा है और सुरक्षा बलों से हमलावरों और फरार बंदियों को पकड़ने का आग्रह किया है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles