किसी भी ख़तरे का तुरंत जवाब देंगे, हमारे लक्ष्यों पर कोई पाबंदी नहीं होगी: ईरान
ईरान की संसद की राष्ट्रीय सुरक्षा समिति (मजलिस-ए-शूरा) के अध्यक्ष इब्राहिम अज़ीज़ी ने कहा है कि ईरान किसी भी ख़तरे का पहले से अधिक सख़्ती के साथ तत्काल जवाब देगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि, ईरान के निशाने तय करने में कोई भौगोलिक सीमा नहीं होगी।
अज़ीज़ी ने कहा कि युद्ध कब समाप्त होगा, इसका फैसला ईरान करेगा, न कि वे लोग जिन्हें उन्होंने 12 दिनों और 40 दिनों के युद्धों में हारने वाला बताया। इस संदर्भ में, ईरान की संसद की राष्ट्रीय सुरक्षा समिति के अध्यक्ष ने ईरान में इस्लामी क्रांति और इस्लामी गणराज्य के सर्वोच्च नेता सैयद मुजतबा ख़ामेनेई द्वारा निर्धारित स्पष्ट नीतियों के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई।
अज़ीज़ी के बयान ईरान के सर्वोच्च नेता सैयद मुजतबा ख़ामेनेई के उस बयान के अनुरूप हैं, जो उन्होंने कल सशस्त्र बलों के वरिष्ठ कमांडरों के साथ एक बैठक के दौरान दिया था।
सुप्रीम लीडर मुजतबा ख़ामेनेई ने कहा था कि, यदि दुश्मन दोबारा हमले करते हैं, तो ईरान के सशस्त्र बल और वहाँ की जनता ही यह तय करेंगे कि युद्ध कब समाप्त होगा और किन शर्तों पर समाप्त होगा।
मुजतबा ख़ामेनेई ने सभी प्रकार के ख़तरों का सामना बिना किसी भौगोलिक सीमा के तत्काल और प्रभावी जवाब देकर करने की आवश्यकता पर भी ज़ोर दिया। उन्होंने कहा कि, अमेरिका और इस्राईल के दुश्मन पक्ष की सभी भौतिक एवं नैतिक संपत्तियाँ ईरान के सशस्त्र बलों की मारक क्षमता के दायरे में होनी चाहिए।
इस बीच, एक वरिष्ठ क्षेत्रीय राजनीतिक एवं सुरक्षा अधिकारी ने अल-मयादीन को बताया कि ईरान के सशस्त्र बलों की व्यापक और अद्यतन सैन्य योजना पूरी हो चुकी है और अब वह पूरी तरह से अमल में लाने के लिए तैयार है।


popular post
नेतन्याहू ने गादी आइज़ेनकोट के साथ बारी-बारी से प्रधानमंत्री बनने के विकल्प को ख़ारिज नहीं किया: येदिओत अहारोनोत
नेतन्याहू ने गादी आइज़ेनकोट के साथ बारी-बारी से प्रधानमंत्री बनने के विकल्प को ख़ारिज नहीं
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा