अमेरिका: शटडाउन को 20 दिन पूरे, सीनेट ने 11वीं बार फंडिंग बिल रोक दिया

अमेरिका: शटडाउन को 20 दिन पूरे, सीनेट ने 11वीं बार फंडिंग बिल रोक दिया

अमेरिका में 1 अक्टूबर से जारी शटडाउन के जल्द खत्म होने के कोई आसार नहीं दिख रहे हैं। संघीय सरकार के कामकाज को दोबारा शुरू करने के लिए पेश किया गया अस्थायी फंडिंग बिल, सीनेट की मंज़ूरी हासिल करने में नाकाम रहा। पिछले 20 दिनों में सरकार को फंड करने की 11 कोशिशें सीनेट में नाकाम हो चुकी हैं। सोमवार को 43 सीनेटरों ने इस बिल का समर्थन किया जबकि 50 सीनेटरों ने हाउस से पास हुए इस बिल को आगे बढ़ाने के प्रस्ताव को खारिज कर दिया।

रिपब्लिकन सीनेटर रैंड पॉल ने बिल के खिलाफ वोट दिया, जबकि डेमोक्रेट कैथरीन कॉर्टेज़ मेस्टो और स्वतंत्र सदस्य एंगस किंग ने रिपब्लिकन के साथ मिलकर बिल का समर्थन किया। अगर यह बिल मंज़ूरी के लिए जरूरी 60 वोट हासिल कर लेता, तो राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व में अमेरिकी प्रशासन को 21 नवंबर तक फंड मिल सकता था।

सीनेट में अल्पसंख्यक नेता चक शूमर ने रिपब्लिकन और व्हाइट हाउस पर शटडाउन को लंबा खींचने का आरोप लगाया और कहा कि वे लाखों लोगों की स्वास्थ्य देखभाल के बढ़ते खर्चों के दौरान “बातचीत से इनकार” कर रहे हैं। शूमर ने कहा, “हम राष्ट्रपति ट्रंप के लगाए शटडाउन के एक और हफ्ते में प्रवेश कर रहे हैं। रिपब्लिकन खुश हैं कि वे 2 करोड़ अमेरिकियों के हेल्थकेयर प्रीमियम को बढ़ने दे रहे हैं।”

सीनेट में बहुमत नेता जॉन थून ने पलटवार करते हुए कहा कि, डेमोक्रेट्स को स्वास्थ्य सब्सिडी पर बातचीत दोबारा शुरू करने से पहले सरकार का कामकाज बहाल करना चाहिए। उन्होंने कहा, “हम तब तक बातचीत नहीं करेंगे जब तक डेमोक्रेट्स फंडिंग को बंधक बनाए रखना बंद नहीं करते।”

इससे पहले, हाउस के स्पीकर माइक जॉनसन ने डेमोक्रेट्स पर “कांग्रेस में अब तक का सबसे स्वार्थी राजनीतिक स्टंट” करने का आरोप लगाते हुए उनकी कड़ी निंदा की और उन्हें बिल को तुरंत पास करने के लिए कहा। दूसरी ओर, डेमोक्रेट्स का कहना है कि यह विधेयक “स्पष्ट” नहीं है और इसमें स्वास्थ्य सब्सिडी को बहाल करने की कोई ठोस व्यवस्था नहीं है, जिससे लोगों की बीमा लागत में कमी आ सकती थी।

popular post

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *