ट्रंप का नया दावा: ईरान ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से “मीडिया युद्ध” शुरू किया है
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, ऊट पटांग और आधारहीन बयान देने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने एक बार फिर अटपटा बयान देते हुए दावा किया है कि, ईरान आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपकरणों का इस्तेमाल करके और अमेरिकी मीडिया के साथ समन्वय कर, अमेरिकी सैनिकों के खिलाफ कथित सफल सैन्य हमलों के नकली दृश्य तैयार कर रहा है।
इतना ही नहीं, ट्रंप ने दुनिया के मुख्यधारा के मीडिया को भी “गद्दार” तक कह दिया और Federal Communications Commission द्वारा कुछ मीडिया संस्थानों के लाइसेंस रद्द करने की जांच के विचार का समर्थन किया। आलोचकों का कहना है कि यह मीडिया की आवाज दबाने की कोशिश है।
उन्होंने USS Abraham Lincoln विमानवाहक पोत पर हमले या अमेरिकी ईंधन-भरने वाले विमानों को गिराए जाने से जुड़ी खबरों का हवाला देते हुए कहा कि ये सभी खबरें झूठी हैं और एआई से बनाई गई हैं। ट्रंप ने जोर देकर कहा कि ये सैन्य उपकरण पूरी तरह सुरक्षित और सक्रिय स्थिति में हैं।
लेकिन विश्लेषकों का कहना है कि ट्रंप के इन दावों पर कई सवाल खड़े होते हैं। अगर सचमुच कोई हमला नहीं हुआ और सब कुछ सामान्य था, तो फिर अमेरिका ने अपने सबसे बड़े युद्धपोतों में से एक अब्राहम लिंकन की दिशा क्यों बदली और उसे क्षेत्र से दूर क्यों किया?
रिपोर्टों के अनुसार, अमेरिकी सेना ने इस विमानवाहक पोत और उसके साथ मौजूद युद्धपोतों को पहले दक्षिण चीन सागर से हटाकर मध्य-पूर्व की ओर भेजा था, ताकि ईरान के साथ बढ़ते तनाव के बीच सैन्य दबाव बनाया जा सके।
आलोचकों का कहना है कि ट्रंप के बयान खुद उनके कदमों से मेल नहीं खाते। एक तरफ वह कहते हैं कि ईरान की खबरें “झूठी” हैं, दूसरी तरफ अमेरिका लगातार युद्धपोत और सैन्य ताकत क्षेत्र में भेज रहा है और अपनी रणनीति बदल रहा है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस तरह के बयान अक्सर घरेलू राजनीतिक दबाव और असफलताओं से ध्यान हटाने की कोशिश होते हैं। उनका कहना है कि बिना ठोस सबूत के ऐसे बड़े आरोप लगाना अंतरराष्ट्रीय माहौल को और तनावपूर्ण बना सकता है।


popular post
45 लाख बैरल कच्चा तेल ले जा रहे दो सुपर टैंकर आग की लपटों में आएं, चालक दल ने जहाज़ छोड़े: IRGC
45 लाख बैरल कच्चा तेल ले जा रहे दो सुपर टैंकर आग की लपटों में
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा