ट्रंप ने पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति, ओबामा की गिरफ्तारी की मांग की
संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को देश के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा की गिरफ्तारी की मांग की है। डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म “ट्रुथ सोशल” पर एक पोस्ट साझा करते हुए बराक ओबामा पर वर्ष 2016 के राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों के खिलाफ “तख्तापलट की कोशिश” करने का आरोप लगाया और उनकी गिरफ्तारी की मांग की।
ट्रंप ने लिखा कि अमेरिका की राष्ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गैबार्ड ने तथाकथित “रूसगेट” मामले से जुड़े सैकड़ों दस्तावेज़ सार्वजनिक किए हैं। ट्रंप का इशारा उस जांच की ओर है, जो 2016 के चुनाव में उनकी जीत के बाद रूस के साथ उनके संभावित संबंधों को लेकर शुरू की गई थी।
उस समय डेमोक्रेट सांसदों का दावा था कि रूसी सरकार ने ट्रंप के पक्ष में अमेरिकी चुनावों में हस्तक्षेप किया था। ट्रंप के अनुसार, ये दस्तावेज़ दिखाते हैं कि ओबामा ने सीआईए एजेंटों को निर्देश दिए थे कि खुफिया जानकारियों को इस तरह से तोड़ा-मरोड़ा जाए, जिससे वह ट्रंप के खिलाफ इस्तेमाल की जा सकें।
अपने संदेश के अंत में डोनाल्ड ट्रंप ने लिखा:
“ओबामा को अभी गिरफ्तार करो।”


popular post
ईरान वेनेजुएला नहीं, अमेरिकी सैनिकों की जान खतरे में: न्यूयॉर्क टाइम्स
ईरान वेनेजुएला नहीं, अमेरिकी सैनिकों की जान खतरे में: न्यूयॉर्क टाइम्स शनिवार को अमेरिकी अखबार
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा