जीएसटी में कटौती से इलाज भी सस्ता होने की उम्मीद

जीएसटी में कटौती से इलाज भी सस्ता होने की उम्मीद

जीएसटी की नई दरों को लेकर चिकित्सा क्षेत्र में उत्साह देखा जा रहा है। कई दवाइयाँ और चिकित्सीय उत्पाद जिन पर पहले 12% टैक्स लगता था, अब घटकर 5% हो गया है। इससे उम्मीद जताई जा रही है कि इलाज और दवाइयाँ सस्ती होंगी। इसके अलावा 36 बेहद अहम और जीवनरक्षक दवाओं को पूरी तरह जीएसटी से मुक्त कर दिया गया है।

इंडियन फ़ार्मास्यूटिकल एलायंस (IPA) ने आशा जताई है कि, मोटापा, डायबिटीज़, फैटी लीवर जैसी पुरानी बीमारियों और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के इलाज का खर्च अब कम होगा। इससे मरीज़ों को आर्थिक बोझ से राहत मिलेगी।

आईपीए का अनुमान है कि मोटापा, डायबिटीज़ और फैटी लीवर से जूझ रहे मरीज़ों के इलाज में लगभग 2 लाख रुपये तक की बचत हो सकती है। पहले ऐसे मरीज़ों की दवाइयों और जाँच पर सालाना करीब 9 लाख रुपये तक खर्च आता था, लेकिन ज़रूरी दवाओं पर जीएसटी 5% होने से अब यह खर्च लगभग 2 लाख रुपये तक कम हो जाएगा।

रिपोर्ट में बताया गया है कि जीएसटी से मुक्त की गई ज़्यादातर दवाएँ कैंसर, आनुवंशिक बीमारियों और हृदय रोगों के इलाज में इस्तेमाल होती हैं। चूँकि इनकी दवाएँ महँगी होती हैं, इसलिए टैक्स छूट मिलने से मध्यमवर्गीय परिवारों, गंभीर मरीज़ों और बुज़ुर्गों को राहत मिलेगी।

आईपीए ने यह भी उम्मीद जताई है कि महिलाओं में पाए जाने वाले स्तन कैंसर का इलाज भी अब सस्ता होगा। संगठन के अनुसार, इस इलाज में लगने वाली महँगी दवाओं पर जीएसटी घटने से कुल बिल लगभग 4 लाख रुपये तक कम हो सकता है। इसमें प्रयोगशाला जाँच और अन्य ख़र्च भी शामिल हैं।

popular post

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *