दिल्ली हाईकोर्ट में मिली बम-धमकी की सूचना से हड़कंप

दिल्ली हाईकोर्ट में मिली बम-धमकी की सूचना से हड़कंप

दिल्ली हाईकोर्ट में शुक्रवार दोपहर के दौरान मिली बम-धमकी की सूचना से हड़कंप मच गया। पुलिस को एक धमकी भरा ई-मेल मिला जिसमें कोर्ट परिसर में तीन बम रखे होने की बात कही गई।

ईमेल में पाकिस्तान और तमिलनाडु की मिलीभगत का दावा करते हुए दोपहर 2 बजे तक परिसर खाली करने की चेतावनी दी गई। पुलिस ने एहतियातन कोर्ट खाली करा दिया और जांच शुरू कर दी है। ईमेल में 1998 के पटना बम धमाकों जैसी साजिश का जिक्र है।

ईमेल में दावा किया गया है कि एक शख्स ने पाकिस्तान की आईएसआई से संपर्क कर पटना में 1998 जैसे धमाकों को दोहराने की साजिश रची है। इसमें राजनीतिक नेताओं और आरएसएस को लेकर भी आपत्तिजनक बातें लिखी गई हैं। साथ ही एक मोबाइल नंबर और कथित आईईडी डिवाइस को लेकर भी जानकारी दी गई है।

वकीलों की ओर से पूछे गए सवालों पर कई जजों के कोर्ट स्टाफ ने जानकारी दी कि आज जज नहीं बैठेंगे। इसके बाद सभी मामलों में नई तारीखें दे दी गईं। बम की धमकी वाला ईमेल आज सुबह 10 बजकर 41 मिनट पर हाई कोर्ट के महापंजीयक अरुण भारद्वाज को मिला। इसके बाद जज अपनी अदालतों से उठ खड़े हुए. इसके तुरंत बाद, एक बम निरोधक दस्ता भी हाई कोर्ट परिसर में पहुंच गया।

संदिग्ध मेल मिलने के बाद कोर्ट प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। पुलिस इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। फिलहाल साइबर सेल की टीम यह पता लगाने में जुटी है कि धमकी भरा मेल कहां से भेजा गया और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं।

popular post

मदीना मुनव्वरा पर हमले का दावा पूरी तरह झूठा है: यमनी सेना

मदीना मुनव्वरा पर हमले का दावा पूरी तरह झूठा है: यमनी सेना यमन की सेना

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *