सैन्य तख्तापलट की साजिश रचने वाले पूर्व ब्राजीली राष्ट्रपति को 27 साल की सजा

सैन्य तख्तापलट की साजिश रचने वाले पूर्व ब्राजीली राष्ट्रपति को 27 साल की सजा

ब्राजील की सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो को 27 साल और तीन महीने की कड़ी सजा सुनाई है। उन पर 2022 के राष्ट्रपति चुनाव में हार के बाद भी सत्ता में बने रहने के लिए सैन्य तख्तापलट की साजिश रचने का आरोप था। यह फैसला ब्राजील के न्यायिक इतिहास में एक मील का पत्थर साबित हो रहा है, क्योंकि बोल्सोनारो ब्राजील के पहले पूर्व राष्ट्रपति हैं जिन्हें लोकतंत्र पर हमले के लिए सजा सुनाई गई है। हालांकि अमेरिका खुलेआम बोल्सोनारों के बचाव में लगा हुआ था। लेकिन वहां की अदालत ने इसकी परवाह नहीं की।

अभियोजकों के अनुसार, साजिश 2021 में ही शुरू हो गई थी, जब बोल्सोनारो ने चुनाव प्रणाली पर अविश्वास फैलाने की कोशिश की। इसमें राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा, उपराष्ट्रपति जेराल्डो अल्कमिन और सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस अलेक्जेंड्रे दे मोराएस की हत्या की योजना भी शामिल थी, जिसमें विस्फोटक, हथियार या जहर का इस्तेमाल करने की बात कही गई।

यह साजिश 8 जनवरी 2023 को बोल्सोनार के समर्थकों द्वारा सरकारी भवनों पर हमले में भड़की, जब कांग्रेेस, सुप्रीम कोर्ट और राष्ट्रपति भवन पर धावा बोला गया।

सुप्रीम कोर्ट की पांच सदस्यीय बेंच ने गुरुवार को चार जजों के बहुमत से बोल्सोनारो को पांचों आरोपों, तख्तापलट की कोशिश, सशस्त्र आपराधिक संगठन में भागीदारी, लोकतांत्रिक व्यवस्था को हिंसक तरीके से उखाड़ फेंकने का प्रयास, राज्य संस्थानों पर हिंसक हमला और संरक्षित सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान में दोषी करार दिया। एक जज ने उन्हें बरी करने का मत दिया, लेकिन बहुमत के फैसले ने सजा को अंतिम रूप दिया।

कोर्ट ने बोल्सोनारो के साथ-साथ सात अन्य सहयोगियों को भी दोषी ठहराया, जिनमें पूर्व रक्षामंत्री वाल्टर ब्रागा नेट्टो, पाउलो सर्जियो नोगुएरा, पूर्व सहायक मौरो सिड, सैन्य सलाहकार ऑगस्टो हेलेना रिबेरो, पूर्व गृहमंत्री एंडरसन टोरेस, पूर्व नौसेना प्रमुख अल्मिर गार्नियर सैंटोस और पूर्व पुलिस अधिकारी अलेक्जेंड्रे रमागेम शामिल हैं। पांच सैन्य अधिकारी भी इस समूह में हैं।

फैसले के बाद बोल्सोनारो के वकीलों ने इसे “अनुचित रूप से कठोर” बताते हुए अपील दायर करने की घोषणा की। वर्तमान में नजरबंद बोल्सोनारो ने हाल ही में दिए एक साक्षात्कार में कहा था कि “वे मुझे 2026 के चुनाव से बाहर करना चाहते हैं, ताकि लूला आसानी से जीत जाएं।” कोर्ट ने उन्हें 2033 तक सार्वजनिक पद के लिए अयोग्य भी घोषित कर दिया है।

popular post

ईरान के जवाबी हमले का असर: सेंटकाम ने ईरान पर हमले के तीसरे चरण की समाप्ति का एलान किया

ईरान के जवाबी हमले का असर: सेंटकाम ने ईरान पर हमले के तीसरे चरण की

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *