मुझे जानबूझकर प्रतियोगिता से बाहर रखने की कोशिश की जा रही है: विनेश फोगाट

मुझे जानबूझकर प्रतियोगिता से बाहर रखने की कोशिश की जा रही है: विनेश फोगाट

उत्तर प्रदेश के गोंडा स्थित नंदिनी नगर स्टेडियम में चल रहे नेशनल ओपन रैंकिंग कुश्ती प्रतियोगिता में हिस्सा लेने पहुंचीं भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट ने भारतीय कुश्ती संघ (WFI) पर गंभीर आरोप लगाए। विनेश ने कहा कि उन्हें जानबूझकर प्रतियोगिता से बाहर रखने की कोशिश की जा रही है और लगातार विवादों में उलझाया जा रहा है ताकि वह खुद ही कुश्ती से दूरी बना लें।

उन्होंने दावा किया कि उनके पास अंतरराष्ट्रीय संस्था UWW से जुड़े दस्तावेज और जवाब मौजूद हैं, जिन्हें वह तुरंत दिखाने को तैयार थीं। लेकिन अधिकारियों ने कथित तौर पर दस्तावेज देखने से इनकार कर दिया और कहा कि पहले 14 दिन वाला जवाब आने के बाद ही कमेटी फैसला करेगी।

मीडिया से बातचीत में विनेश फोगाट काफी भावुक और नाराज नजर आईं। उन्होंने कहा कि उन्होंने संन्यास से वापसी के लिए तय सभी नियम पूरे किए हैं और पहले नोटिस का जवाब भी दे दिया है, इसके बावजूद उन्हें बार-बार नए सवालों और प्रक्रियाओं में फंसाया जा रहा है।

मीटिंग के दौरान क्या हुआ, इस सवाल पर विनेश ने कहा कि अधिकारी पॉलिटिकली करेक्ट बनने की कोशिश कर रहे थे।उन्होंने बताया कि उनसे कहा गया कि वह 14 दिन के भीतर जवाब दें। इस पर विनेश ने सवाल उठाते हुए कहा कि, बिना सबूत देखे उन्हें पहले से ही दोषी कैसे माना जा सकता है।

विनेश ने कहा, “मैंने उनसे साफ कहा कि सीधे-सीधे बोल दो कि आप मुझे मुकाबला नहीं करने देना चाहते। आप चाहते हैं कि मैं इन सब चीज़ों से थक जाऊँ और आखिरकार कह दूँ कि मैं कुश्ती से संन्यास लेना चाहती हूँ।

popular post

आयतुल्लाह ख़ामेनेई के विदाई समारोह में क़ुरआन की आयतों का रोचक चयन, इस्लामी गणराज्य ईरान की पहचान बन गया

आयतुल्लाह ख़ामेनेई के विदाई समारोह में क़ुरआन की आयतों का रोचक चयन, इस्लामी गणराज्य ईरान

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *