ईरान के खिलाफ हार के बाद, ट्रंप पश्चिम एशिया में राजनीतिक उपलब्धियां हासिल करने की कोशिश में: हारेट्ज़

ईरान के खिलाफ हार के बाद, ट्रंप पश्चिम एशिया में राजनीतिक उपलब्धियां हासिल करने की कोशिश में: हारेट्ज़

इस्राईली समाचार पत्र हारेट्ज़ ने लिखा है कि, ईरान के ख़िलाफ़ युद्ध में लगातार नाकामियों और कथित “लगातार हार” के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अब पश्चिम एशिया में राजनीतिक उपलब्धियां हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं।

अंतरराष्ट्रीय मामलों के समूह के अनुसार, हाआरेत्स ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान के ख़िलाफ़ युद्ध में सामने आई नाकामियों और “लगातार हार” के बाद अब सैन्य मोर्चे पर अपेक्षित सफलता के बजाय पश्चिम एशिया में राजनीतिक लाभ हासिल करने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।

दूसरी ओर हारेट्ज़ ने रिपोर्ट किया कि, अमेरिका ने लेबनान में हालिया हमलों को लेकर इस्राईली पक्ष द्वारा दिए गए औचित्य और स्पष्टीकरण को स्वीकार कर लिया है। साथ ही अनुमान लगाया जा रहा है कि वॉशिंगटन आगे चलकर क्षेत्र के अन्य मोर्चों पर भी संयम बरतने की मांग कर सकता है।

इससे पहले, दक्षिणी लेबनान पर इस्राईली शासन के हमलों में तेज़ी आने के बाद लेबनान के हिज़्बुल्लाह ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए नेतन्याहू के उद्देश्यों को लेकर चेतावनी दी थी। हिज़्बुल्लाह ने लेबनान के अधिकारियों से अपील की थी कि, वे दुश्मन के साथ प्रत्यक्ष और अपमानजनक वार्ता जारी न रखें।

ग़ौरतलब है कि, हालिया घटनाक्रम में अमेरिका और इस्राईल के बीच लेबनान तथा ईरान से जुड़े मुद्दों पर भी मतभेद सामने आए हैं। अमेरिका ने दक्षिणी लेबनान में सैन्य कार्रवाई को लेकर संयम बरतने का संकेत दिया है, जबकि इस्राईली नेतृत्व हिज़्बुल्लाह को लेकर अपनी कठोर नीति पर क़ायम है।

popular post

ईरान के ख़िलाफ़ छेड़ी गई युद्ध की आग, यूरोप की सड़कों तक पहुँची

ईरान के ख़िलाफ़ छेड़ी गई युद्ध की आग, यूरोप की सड़कों तक पहुँची यूरोप में

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *