ज़ेलेंस्की ने ईरान के साथ युद्ध का नया मोर्चा खुलने पर जताई चिंता

ज़ेलेंस्की ने ईरान के साथ युद्ध का नया मोर्चा खुलने पर जताई चिंता

कैस्पियन सागर में ईरान के एक व्यापारिक जहाज़ पर हुए ड्रोन हमले के बाद ईरान और यूक्रेन के बीच तनाव और बढ़ गया है। इस हमले में एक ईरानी नाविक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। ईरान ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसे अंतरराष्ट्रीय कानून और संयुक्त राष्ट्र चार्टर का खुला उल्लंघन बताया है।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने कैस्पियन सागर में एक ईरानी जहाज़ पर ड्रोन हमले का बचाव करते हुए, जिसमें एक ईरानी नाविक की मृत्यु हो गई, दावा किया गया है कि, ईरान पहले रूस को हथियार भेजकर यूक्रेन के ख़िलाफ़ कार्रवाई कर चुका है।

हालांकि, ईरान कई बार यह स्पष्ट कर चुका है कि उसका यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में किसी भी प्रकार का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष सैन्य सहयोग नहीं है और उसने ऐसे सभी आरोपों को खारिज किया है। ईरानी अधिकारियों का कहना है कि कैस्पियन सागर जैसे संवेदनशील क्षेत्र में एक व्यापारिक जहाज़ को निशाना बनाना न केवल क्षेत्रीय स्थिरता के लिए खतरा है, बल्कि इससे संघर्ष का दायरा भी बढ़ सकता है।

ज़ेलेंस्की ने ईरान की ओर से संभावित जवाबी कार्रवाई पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा, “हमें सतर्क रहना चाहिए और हर संभव प्रयास करना चाहिए कि युद्ध का कोई नया मोर्चा न खुले। लेकिन हमें वास्तविकता को भी समझना होगा। मुझे उम्मीद है कि ईरान अपने हमले नहीं बढ़ाएगा, फिर भी हमें हर स्थिति के लिए तैयार रहना चाहिए।”

कीव में बैठे अवसरवादी तत्व की यह कार्रवाई बिना जवाब के नहीं रहेगी: अराक़ची

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराक़ची ने यूरोपीय संघ की विदेश नीति प्रमुख और रूस के विदेश मंत्री के साथ हुई टेलीफोन वार्ता का उल्लेख करते हुए कहा कि कैस्पियन सागर में ईरानी व्यापारिक जहाज़ पर यूक्रेन द्वारा किया गया हमला एक अवसरवादी कदम है और इसे बिना जवाब के नहीं छोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि, ईरान अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा और राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए आवश्यक और उचित कदम उठाने का अधिकार रखता है।

ईरानी जहाज़ पर हमले को लेकर अराक़ची और रूसी विदेश मंत्री के बीच बातचीत

ईरान के विदेश मंत्री ने अपने रूसी समकक्ष सर्गेई लावरोव से टेलीफोन पर बातचीत के दौरान ईरानी व्यापारिक जहाज़ पर यूक्रेन के हमले को “खतरनाक दुस्साहस” और संयुक्त राष्ट्र चार्टर के मूल सिद्धांतों का खुला उल्लंघन बताया।

अराक़ची ने कहा, “ईरान अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा और राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए पूरी दृढ़ता के साथ आवश्यक कदम उठाएगा।”

popular post

यमन के हमलों के डर से अदन में अपने शिविर ख़ाली कर रहा सऊदी अरब 

यमन के हमलों के डर से अदन में अपने शिविर ख़ाली कर रहा सऊदी अरब 

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *