हम दुश्मन के आर्थिक युद्ध को नाकाम कर देंगे: ईरानी राष्ट्रपति पेज़ेश्कियान
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान ने कहा है कि, सरकार जनता को सेवाएँ प्रदान करके और उनके साथ खड़े रहकर दुश्मन द्वारा छेड़े गए आर्थिक युद्ध को विफल करेगी। उन्होंने देश की सुरक्षा में आंतरिक सुरक्षा बलों की भूमिका की भी सराहना की। ईरानी राष्ट्रपति ने गुरुवार को ज़ोर देकर कहा कि, उनका देश जनता को सेवाएँ उपलब्ध कराने और उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहने के माध्यम से दुश्मन द्वारा छेड़े गए आर्थिक युद्ध को विफल कर देगा।
पेज़ेश्कियान ने कहा कि दुश्मन ने हालिया युद्ध के दौरान देश को आंतरिक अराजकता में धकेलने की कोशिश की थी, लेकिन सशस्त्र बलों और जनता के दृढ़ संकल्प तथा प्रतिरोध ने उसकी इस साजिश को नाकाम कर दिया। दूसरी ओर, राष्ट्रपति ने देश की सुरक्षा और उसकी व्यवस्था की रक्षा के लिए आंतरिक सुरक्षा बलों के वरिष्ठ अधिकारियों तथा जवानों द्वारा किए जा रहे निरंतर प्रयासों और उनके बलिदानों की भरपूर सराहना की।
इससे पहले भी पेज़ेश्कियान ने कहा था कि, ईरानी सरकार ने देश की विशेष परिस्थितियों से निपटने के लिए एक नए प्रशासनिक ढाँचे को अपनाया है। पेज़ेश्कियान ने संकेत दिया कि दुश्मन की साजिशों का उद्देश्य ईरान की जीवनरेखा माने जाने वाले महत्वपूर्ण क्षेत्रों और आपूर्ति तंत्र को काटना था, ताकि ईरानी जनता पर दबाव बनाया जा सके।
उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि, आर्थिक दबाव लगातार बढ़ रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद ईरान ने दुश्मन को आर्थिक युद्ध में अपने उद्देश्यों को हासिल करने की अनुमति नहीं दी। उन्होंने कहा, “हमने इस आर्थिक युद्ध में दुश्मन को अपने लक्ष्य हासिल नहीं करने दिए।”
इस बीच, अमेरिका ईरान पर आर्थिक प्रतिबंध लगाना जारी रखे हुए है। इन प्रतिबंधों के निशाने पर देश के कई महत्वपूर्ण क्षेत्र हैं। यह ईरान के खिलाफ वाशिंगटन की दबाव बनाने की नीति का हिस्सा है। पिछले कुछ समय के दौरान अमेरिकी प्रतिबंधों का दायरा तेल, विमानन और समुद्री परिवहन जैसे क्षेत्रों तक फैला है। इसके अतिरिक्त, ईरान के व्यापार से जुड़ी कंपनियों और नेटवर्कों को भी इन प्रतिबंधों के दायरे में लाया गया है।


popular post
हम दुश्मन के आर्थिक युद्ध को नाकाम कर देंगे: ईरानी राष्ट्रपति पेज़ेश्कियान
हम दुश्मन के आर्थिक युद्ध को नाकाम कर देंगे: ईरानी राष्ट्रपति पेज़ेश्कियान ईरान के राष्ट्रपति
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा