हम अमेरिका को युद्ध और शांति का समय तय करने की अनुमति नहीं देंगे: बक़ाई 

हम अमेरिका को युद्ध और शांति का समय तय करने की अनुमति नहीं देंगे: बक़ाई 

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बक़ाई ने आज साप्ताहिक प्रेस वार्ता में कहा कि ईरान ने कभी भी अमेरिका को युद्ध का समय तय करने की अनुमति नहीं दी है और न ही आगे देगा। उन्होंने कहा, “जब भी हमारे राष्ट्रीय हितों की आवश्यकता होगी, हम अपनी रक्षा करेंगे और जब हमें लगेगा कि कूटनीति का उपयोग करना हमारे हित में है, तो हम निश्चित रूप से उसी मार्ग का सहारा लेंगे।”

क़तर और पाकिस्तान द्वारा प्रस्तावित युद्धविराम को लेकर कुछ मीडिया संस्थानों में प्रकाशित खबरों के संबंध में पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में बक़ाई ने कहा, “मुझे समझ नहीं आता कि आप कैसे यह मान लेते हैं कि, वे युद्ध का संचालन कर रहे हैं? यह वही युद्ध है जिसके बारे में दावा किया गया था कि, तीन दिनों के भीतर ईरान को पराजित कर उसे आत्मसमर्पण के लिए मजबूर कर दिया जाएगा।”

यूक्रेन द्वारा ईरान के एक वाणिज्यिक जहाज़ पर किए गए हमले के बारे में पूछे जाने पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि, जो भी देश स्वयं को यूक्रेनी शासन का समर्थक या संरक्षक मानते हैं, उन्हें भी इस घटना के लिए जवाबदेह होना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि यूक्रेन के राष्ट्रपति का व्यवहार प्रथम विश्व युद्ध से पहले के उन अराजकतावादियों की याद दिलाता है, जिन्होंने दिखावटी और अत्यंत ख़तरनाक कार्रवाइयाँ की थीं, जिनके परिणाम पूरे यूरोप को भुगतने पड़े।

बक़ाई ने कहा कि यह मान लेना ग़लत होगा कि, अंतरराष्ट्रीय समीकरणों में अपनी सीमित भूमिका को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाने के लिए किया गया कोई दिखावटी कदम केवल उसी सीमा तक सीमित रहेगा। ऐसे कदमों के परिणाम अप्रत्याशित हो सकते हैं और उनके गंभीर दुष्परिणाम सामने आ सकते हैं।

उन्होंने आगे कहा कि यूक्रेन की यह कार्रवाई अवैध, अनुचित और एक खतरनाक दुस्साहस थी, जिसका ईरान निश्चित रूप से जवाब देगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की के समर्थकों को सावधान रहना चाहिए, क्योंकि यूक्रेनी शासन के ऐसे क़दमों के परिणाम दुनिया के विभिन्न क्षेत्रों तक फैल सकते हैं।

popular post

यमन के हमले के बाद सऊदी अरब ने जीज़ान ऑयल रिफाइनरी बंद की

रियाज़: सऊदी अरब की सरकारी तेल कंपनी अरामको ने जीज़ान ऑयल रिफाइनरी को अस्थायी रूप

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *