अमेरिका के साथ हमारी किसी तरह की, कोई भी बातचीत नहीं चल रही है: तेहरान

अमेरिका के साथ हमारी किसी तरह की, कोई भी बातचीत नहीं चल रही है: तेहरान

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बक़ाई ने ईरान- अमेरिका के बीच किसी भी संभावित बातचीत से साफ़ इनकार किया है। उन्होंने कहा कि, अमेरिका के साथ हमारी कोई बातचीत नहीं चल रही है।

उन्होंने कहा:

हमारी वर्तमान वार्ताएँ केवल ओमान के साथ हो रही हैं और उनका केंद्र हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य में सुरक्षित समुद्री आवागमन सुनिश्चित करना है। हम प्रयास कर रहे हैं कि ओमान के सहयोग से जल्द से जल्द एक अस्थायी नौवहन मार्ग निर्धारित किया जाए, ताकि उसके आधार पर हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य में जहाज़ों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित की जा सके।

उन्होंने यह भी कहा कि,

,जब तक अमेरिका अपनी शत्रुतापूर्ण कार्रवाइयाँ और नाकेबंदी जारी रखेगा, तब तक हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य की स्थिति में कोई परिवर्तन नहीं होगा। हमारे अनुभव ने यह सिद्ध कर दिया है कि, दुश्मन को उसकी शरारतों और आक्रामक कार्रवाइयों से केवल शक्ति और सामर्थ्य ही रोक सकती है।

वार्ता शुरू होने संबंधी डोनाल्ड ट्रंप के दावे पर इस्माइल बक़ाई का जवाब: 

आज विदेश मंत्री अब्बास अराक़ची अरबईन यात्रा पर रवाना हो रहे हैं और वार्ता दल के अन्य सभी सदस्य भी ईरान में ही मौजूद हैं।

ईरानी जहाज़ पर यूक्रेन का हमला, जानबूझकर किया गया था

स्पष्ट साक्ष्य, जिनमें ज़ेलेंस्की का स्वयं का स्पष्ट बयान भी शामिल है, यह दर्शाते हैं कि यूक्रेन द्वारा ईरानी जहाज़ पर किया गया हमला जानबूझकर किया गया था।

हमने यूक्रेनी अधिकारियों के स्पष्टीकरण सुने हैं और अब हम यह देखना चाहते हैं कि वे व्यवहारिक रूप से भी अपने इस दावे को सिद्ध करें कि यह अपराध अनजाने में हुआ था। यूक्रेन को जवाबदेह ठहराने और उसे इस कृत्य पर पछताने के लिए ईरान आवश्यक हर कदम उठाएगा।

popular post

अमेरिका के साथ हमारी किसी तरह की, कोई भी बातचीत नहीं चल रही है: तेहरान

अमेरिका के साथ हमारी किसी तरह की, कोई भी बातचीत नहीं चल रही है: तेहरान

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *