अमेरिका की परमाणु धमकी, केवल मनोवैज्ञानिक युद्ध का एक हथियार है: ईरानी मीडिया
ईरान के समाचार पत्र ‘हमशहरी’ (Hamshahri) का कहना है कि अमेरिका की परमाणु धमकी केवल मनोवैज्ञानिक युद्ध का एक हथियार है, जिसका उद्देश्य ईरानी समाज में डर और चिंता पैदा करना है। ईरानी समाचार पत्र ने माना है कि अमेरिकी परमाणु धमकी महज एक ऐसा हथियार है, जिसका इस्तेमाल मनोवैज्ञानिक युद्ध के तहत ईरानी समाज में भय और बेचैनी फैलाने के लिए किया जा रहा है।
अख़बार के अनुसार, ईरान के बेहद मज़बूत और किलेबंद ठिकानों को निशाना बनाने के लिए परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करना एक निरर्थक प्रयास साबित होगा। अख़बार का मानना है कि, ईरान का भौगोलिक क्षेत्रफल बहुत बड़ा है। ऐसे में परमाणु बम का इस्तेमाल युद्ध के नतीजे को उसी तरह प्रभावित नहीं कर पाएगा, जिस तरह अतीत में जापान के ख़िलाफ़ परमाणु बमों के इस्तेमाल से हुआ था।
अख़बार ने यह भी कहा कि, ईरान भी इस्राईल को इसी तरह का जवाबी हमला करने की क्षमता रखता है। इसकी वजह बताते हुए उसने कहा कि, इस्राईल का क्षेत्रफल ईरान के कुछ प्रांतों के क्षेत्रफल से भी कम है।
परमाणु हथियारों के प्रसार पर नियंत्रण ख़त्म होने की चेतावनी
ईरानी अख़बार ने चेतावनी दी कि परमाणु हथियारों का पहली बार इस्तेमाल किए जाने से दुनिया में परमाणु हथियारों के प्रसार को नियंत्रित करने की व्यवस्था बेकाबू हो सकती है। अख़बार ने यह भी कहा कि, परमाणु विस्फोट से पैदा होने वाला रेडियोधर्मी प्रदूषण पश्चिम एशिया के बड़े हिस्से में फैल सकता है। इसकी चपेट में वे इलाक़े भी आ सकते हैं, जो अमेरिका के सहयोगियों के प्रभाव क्षेत्र में आते हैं।
परमाणु ठिकानों की सुरक्षा और यूरेनियम को लेकर दावे
ईरानी अख़बार के मुताबिक, ईरान के परमाणु प्रतिष्ठान नतांज (Natanz) के आसपास बनी भूमिगत सुरंगें जमीन से लगभग 260 से 600 मीटर की गहराई में स्थित हैं। इन सुरंगों को बेहद उच्च प्रतिरोधक क्षमता वाले मजबूत कंक्रीट से सुरक्षित किया गया है। अख़बार ने एक अनुमान का हवाला देते हुए यह भी दावा किया कि ईरान के पास इतना यूरेनियम मौजूद है, जिससे 10 से 12 परमाणु हथियार बनाए जा सकते हैं।


popular post
नेतन्याहू ख़ुद भी डूबे, ट्रंप को भी ले डुबे!
नेतन्याहू ख़ुद भी डूबे, ट्रंप को भी ले डुबे! नेतन्याहू के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा