अमेरिकी हमले के जवाब में बहरीन में अमेरिकी सेना के ड्रोन कमांड एवं कंट्रोल सेंटर को ध्वस्त कर दिया: आईआरजीसी

अमेरिकी हमले के जवाब में बहरीन में अमेरिकी सेना के ड्रोन कमांड एवं कंट्रोल सेंटर को ध्वस्त कर दिया: आईआरजीसी

आईआरजीसी ने अपने बयान में कहा कि अमेरिका, जिसे उसने “आक्रामक और युद्धोन्मुखी शासन” बताया, अपनी स्थापना से अब तक बहुत कम समय ही युद्ध और सैन्य हस्तक्षेप से दूर रहा है। बयान में यह भी कहा गया कि हालिया संघर्षों में “इंक़लाबे इस्लामी ईरान के जवानों” के हाथों मिली असफलताओं के बावजूद अमेरिका ने अपने सैन्य हमले और आक्रामक कार्रवाइयाँ जारी रखी हैं।

बयान के अनुसार, इन कार्रवाइयों के जवाब में आईआरजीसी की एयरोस्पेस फ़ोर्स ने अपनी जवाबी कार्रवाई के दूसरे चरण में बहरीन के शेख ईसा स्थित अमेरिकी सैन्य अड्डे पर हेलीकॉप्टरों के रखरखाव एवं मरम्मत केंद्र, पी-8 इलेक्ट्रॉनिक युद्धक विमान के हैंगर तथा अमेरिकी सेना के ड्रोन कमांड एवं कंट्रोल सेंटर को निशाना बनाकर ध्वस्त कर दिया।

बहरीन में अमेरिकी नौसेना के पाँचवें बेड़े (फिफ्थ फ़्लीट) के मुख्यालय से अब भी धुआँ और आग की लपटें उठती हुई दिखाई दे रही हैं।

कुछ स्रोतों के अनुसार, बहरीन पर मिसाइल हमला किया गया है और वहाँ हवाई हमले की चेतावनी देने वाले सायरन बज उठे हैं। वहीं, समाचार स्रोतों के अनुसार कुवैत में भी कई विस्फोट होने की खबरें सामने आई हैं।

कुवैत की अमेरिका के साथ ईरान पर तड़के हुए हमले में कथित संलिप्तता

कुछ समाचार स्रोतों ने दावा किया है कि ईरान की ओर दागी गई अमेरिकी मिसाइलों में से कुछ का प्रक्षेपण कुवैत की भूमि से किया गया था। आईआरजीसी ने कहा कि उसकी जवाबी सैन्य कार्रवाई अभी जारी है।

popular post

जॉर्डन के प्रिंस हसन एयरबेस के ईंधन भंडार और गोला-बारूद डिपो में आग लगा दी गई: आईआरजीसी

जॉर्डन के प्रिंस हसन एयरबेस के ईंधन भंडार और गोला-बारूद डिपो में आग लगा दी

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *