क्षेत्र में अमेरिकी सैन्य अड्डों से कोई लाभ नहीं, केवल असुरक्षा बढ़ती है: पेज़ेश्कियान
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान ने कहा है कि वाशिंगटन की “हस्तक्षेपवादी और विभाजनकारी नीतियों” ने क्षेत्रीय तनाव को बढ़ावा दिया है। उन्होंने चेतावनी दी कि क्षेत्रीय देशों में अमेरिकी सैन्य अड्डों की मौजूदगी अस्थिरता और असुरक्षा को बढ़ाती है।
पेज़ेश्कियान ने सोमवार को रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के साथ बैठक के दौरान ये टिप्पणियां कीं। लावरोव एक राजनयिक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए नवीनतम क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर बातचीत करने के लिए तेहरान पहुंचे हैं।
उन्होंने कहा,
“हमारा मानना है कि क्षेत्रीय देशों में अमेरिकी सैन्य अड्डों की मौजूदगी से इस क्षेत्र को न तो पहले कोई लाभ हुआ है और न ही भविष्य में होगा। इसके बजाय, ये अड्डे केवल तनाव बढ़ाने, विभाजन को गहरा करने तथा अस्थिरता और असुरक्षा को बढ़ावा देने का काम करते हैं।”
उन्होंने आगे कहा कि इस्लामी क्रांति के नेता, सैन्य कमांडरों, वैज्ञानिकों और स्कूली बच्चों की शहादत के साथ-साथ हाल ही में अमेरिका और इस्राईल द्वारा ईरान के ख़िलाफ़ की गई आक्रामक कार्रवाई के दौरान देश के बुनियादी ढांचे पर हुए हमलों ने अंतरराष्ट्रीय कानूनों और मानदंडों का उल्लंघन किया।
उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि ये हमले उस समय किए गए, जब ईरान बातचीत और कूटनीतिक प्रयासों के जरिए समाधान तलाश रहा था।
यह स्वीकार्य योग्य नहीं कि, कोई भी देश अपनी शक्ति और दबाव के साधनों के बल पर दूसरे देशों पर अपनी इच्छा और मांगें थोपे: पेज़ेश्कियान
पेज़ेश्कियान ने कहा, “इस्लामी गणराज्य ईरान इस बात को स्वीकार नहीं करता कि कोई भी देश अपनी शक्ति और दबाव के साधनों के बल पर दूसरे देशों पर अपनी इच्छा और मांगें थोपे। हम ऐसी दुनिया चाहते हैं, जो आपसी सम्मान, राष्ट्रों के अधिकारों के पालन, रचनात्मक सहयोग और बहुपक्षवाद पर आधारित हो। उन्होंने कहा कि ईरान और रूस इन सिद्धांतों पर समान विचार रखते हैं।
अमेरिका और इस्राईल ने 28 फरवरी को संयुक्त रूप से ईरान के ख़िलाफ़ सैन्य आक्रामक कार्रवाई शुरू की थी। इस दौरान ईरान के शीर्ष अधिकारियों और नागरिक बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया गया, जिनमें सड़कें, पुल और रेलवे लाइनें भी शामिल थीं। इसके जवाब में ईरानी सशस्त्र बलों ने क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी और इस्राईली ठिकानों पर शक्तिशाली जवाबी हमले किए, जिससे आक्रमणकारी गठबंधन को भारी नुक़सान पहुंचा।
यह युद्ध 40 दिनों के बाद युद्ध-विराम के साथ थम गया। इसके बाद जून के मध्य में ईरान और अमेरिका के राष्ट्रपतियों द्वारा इस्लामाबाद समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए जाने के साथ युद्ध-विराम को औपचारिक रूप दिया गया।
अमेरिका-इस्राईल युद्ध के दौरान समर्थन के लिए रूस के राष्ट्रपति, सरकार और जनता का आभार व्यक्त किया
ईरानी राष्ट्रपति ने हालिया अमेरिका-इस्राईल युद्ध के दौरान समर्थन देने के लिए रूस के राष्ट्रपति, सरकार और जनता का आभार भी व्यक्त किया। उन्होंने तेहरान और मॉस्को के साझा हितों के अनुरूप आपसी समर्थन जारी रखने तथा राजनीतिक और कूटनीतिक सहयोग को और मज़बूत बनाने पर ज़ोर दिया।
पेज़ेश्कियान ने कहा कि ईरान क्षेत्रीय देशों के साथ शांति और सुरक्षा, आर्थिक विकास, सांस्कृतिक एवं वैज्ञानिक सहयोग तथा लोगों के बीच आपसी संपर्क बढ़ाने के लिए किसी भी संयुक्त पहल और तंत्र का स्वागत करता है। उन्होंने कहा कि, ईरान का मानना है कि क्षेत्र में स्थायी सुरक्षा की नींव आपसी विश्वास, क्षेत्रीय देशों की भागीदारी और सभी पक्षों के वैध हितों के सम्मान पर आधारित होनी चाहिए।


popular post
ग़ाज़ा: फ़िलिस्तीनी कुम्हार ने माता-पिता के लिए मिट्टी से बनाया गुंबदनुमा मकान
ग़ाज़ा: फ़िलिस्तीनी कुम्हार ने माता-पिता के लिए मिट्टी से बनाया गुंबदनुमा मकान फ़िलिस्तीनी क्षेत्र ग़ाज़ा
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा