ट्रंप का फिर वही रटा रटाया दावा: दुनिया के हित और ईरान के अस्तित्व के लिए हमला रद्द किया
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, जिन्होंने कल तक ईरान के ख़िलाफ़ बड़े पैमाने पर हमले की लगातार धमकियां दी थीं और इस संबंध में कई पोस्ट भी साझा किए थे, अब अपने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म ट्रुथ सोशल पर दावा किया है कि उन्होंने ईरान पर हमला रद्द कर दिया है।
ट्रंप ने सबसे पहले अपने बार-बार के पीछे हटने को सही ठहराने और अमेरिकी सेना की छवि बचाने की कोशिश करते हुए उसकी कथित असाधारण सैन्य क्षमता की प्रशंसा की। उन्होंने लिखा, “संयुक्त राज्य अमेरिका पूरी तरह तैयार है और ऐसे हथियारों से लैस है कि वह इस्लामी गणराज्य ईरान के खिलाफ सैन्य शक्ति और कठोरता के उस स्तर पर कार्रवाई कर सकता है, जैसी द्वितीय विश्व युद्ध के बाद नहीं देखी गई।”
इसके तुरंत बाद ट्रंप ने अपने पुराने दावों को दोहराते हुए कहा कि, “ईरान और मध्य-पूर्व के अन्य देशों ने हमसे अनुरोध किया है कि जिस समझौते पर सहमति बन चुकी है, उसके तहत किसी भी सैन्य हमले को रोक दिया जाए।”
इसके बाद उन्होंने अपनी इच्छाओं की सूची सामने रखते हुए दावा किया कि प्रस्तावित समझौते के अनुसार होर्मुज़ जलडमरूमध्य को तुरंत और पूरी तरह खोल दिया जाना चाहिए तथा ईरान के कथित परमाणु ख़तरे का अंत होना चाहिए।
अमेरिकी राष्ट्रपति ने आगे कहा, “इसी अनुरोध के आधार पर, मैंने दुनिया के भविष्य के हितों और एक सफल तथा समृद्ध ईरान के अस्तित्व को ध्यान में रखते हुए हमले को रद्द करने पर सहमति दी है, बशर्ते कि हम जल्द से जल्द इस समझौते तक पहुंच जाएं।”


popular post
सऊदी अरब, झूठ फैलाने और पवित्र स्थलों का दुरुपयोग करने का आदी है: यमन
सऊदी अरब, झूठ फैलाने और पवित्र स्थलों का दुरुपयोग करने का आदी है: यमन ऐसे
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा