ट्रंप के पास ईरान साथ युद्ध से बाहर निकलने का कोई रास्ता नहीं बचा है: ब्लिंकन
अमेरिका के पूर्व विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन खिलाफ अमेरिका और इस्राईल द्वारा शुरू किए गए युद्ध में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप खुद अपने बनाए जाल में फंस गए हैं और अब उससे निकलने का रास्ता तलाश रहे हैं, लेकिन उन्हें कोई समाधान नहीं मिल रहा।
ब्लिंकन ने गुरुवार को केंटकी राज्य के डेमोक्रेटिक गवर्नर एंडी बशीर को दिए एक साक्षात्कार में कहा, “ट्रंप उस स्थिति से बाहर निकलना चाहते हैं, जिसमें वह खुद को ले आए हैं। उन्होंने इससे निकलने का रास्ता खोजने की कोशिश की, लेकिन वह उसे नहीं ढूंढ़ पाए।”
उन्होंने आगे कहा,
“ट्रंप इस सच्चाई को स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं कि उन्होंने खुद एक नई स्थिति पैदा कर दी है, जो इस युद्ध से पहले मौजूद नहीं थी। वह नई वास्तविकता होर्मुज़ जलडमरूमध्य है।”
ब्लिंकन ने इस युद्ध को रणनीतिक दृष्टि से अमेरिका के लिए असफल बताया। उन्होंने कहा, “ट्रंप प्रशासन की विदेश नीति की ग़लतियों के अलावा, अमेरिकी सेना भी रणनीतिक स्तर पर यह युद्ध हार रही है। अब हम ऐसी स्थिति में हैं, जहां ऐसा लगता है कि राष्ट्रपति एक ऐसे कोने में फंस गए हैं, जहां से निकलना उनके लिए संभव नहीं है। कुछ लोग इसे ‘तनाव बढ़ने के जाल’ (Escalation Trap) का नाम देते हैं।”
ब्लिंकन ने फारस की खाड़ी में मौजूदा संकट के लिए सीधे तौर पर ट्रंप के उस फैसले को जिम्मेदार ठहराया, जिसके तहत अमेरिका ईरान के परमाणु समझौते (जेसीपीओए) से बाहर निकल गया था। उन्होंने इस फैसले को “विनाशकारी” बताते हुए कहा कि, अमेरिका की पिछली सरकारें, चाहे वे रिपब्लिकन रही हों या डेमोक्रेट, ऐसे क़दम उठाने से बचती थीं जिनसे ईरान होर्मुज़ जलडमरूमध्य को बंद करने की ओर बढ़ सकता था।
उन्होंने दावा किया कि पिछली अमेरिकी सरकारें ईरान के मामले में अधिक सावधानी से काम करती थीं। ब्लिंकन ने कहा, “हम जानते थे कि ईरान जिन क़दमों में से एक उठा सकता है, वह होर्मुज़ जलडमरूमध्य को बंद करना है। और यदि ऐसा होता है, तो लगभग 9 करोड़ आबादी वाले ईरान के ख़िलाफ़ किसी प्रकार के जमीनी सैन्य अभियान के बिना इस जलमार्ग को दोबारा खोलना हमारे लिए बेहद कठिन होगा।”


popular post
सऊदी अरब हर मामले में इस्राईल जैसा है, झूठ में भी, आक्रामकता में भी
सऊदी अरब हर मामले में इस्राईल जैसा है, झूठ में भी, आक्रामकता में भी यमन
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा