कुवैत में अमेरिका के तीन महत्वपूर्ण सैन्य ठिकाने ईरानी सेना के आत्मघाती ड्रोन हमलों का निशाना बने

कुवैत में अमेरिका के तीन महत्वपूर्ण सैन्य ठिकाने ईरानी सेना के आत्मघाती ड्रोन हमलों का निशाना बने

ईरानी सेना ने दावा किया है कि، अमेरिका की बार-बार की गई आक्रामक कार्रवाइयों और समझौतों के उल्लंघन के जवाब में आज तड़के ‘साएक़ेह’ अभियान के 19वें चरण के दौरान ईरान की इस्लामी गणराज्य सेना ने आत्मघाती ड्रोन हमलों के माध्यम से कुवैत स्थित अमेरिका के तीन महत्वपूर्ण सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया।

इन लक्ष्यों में शामिल हैं:

अरिफजान (Arifjan) सैन्य अड्डे की प्रशासनिक इमारतें और दिशा-निर्धारण (नेविगेशन) एंटेना।

अल-अदैरी (Al-Adairi) शिविर में हेलीकॉप्टरों की सामूहिक पार्किंग।

अहमद अल-जाबिर (Ahmad Al-Jaber) सैन्य अड्डे पर अमेरिकी सेना के जवानों के आवासीय भवन।

सेना के अनुसार, अरिफजान सैन्य अड्डा दक्षिण-पश्चिम एशिया में अमेरिकी थल सेना की सबसे बड़ी तैनाती और कमांड सुविधाओं में से एक है।

अल-अदैरी शिविर अमेरिकी नौसेना और वायुसेना के अपाचे, चिनूक और ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टरों की तैनाती का प्रमुख केंद्र है।

वहीं अहमद अल-जाबिर सैन्य अड्डा पश्चिम एशिया में अमेरिकी सेना की रसद और सैन्य सहायता का एक प्रमुख केंद्र माना जाता है तथा अमेरिका के हवाई और निगरानी अभियानों में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका बताई जाती है।

कुवैत में तैनात HIMARS मिसाइल प्रणालियाँ भी ईरानी सेना के ज़मीन से ज़मीन पर मार करने वाले मिसाइल हमले का निशाना बनीं

ईरानी सेना ने एक अन्य बयान में कहा कि अमेरिका द्वारा ईरान के विभिन्न क्षेत्रों पर किए गए मिसाइल हमलों के जवाब में ‘साएक़ेह’ अभियान के 18वें चरण के दौरान कुछ समय पहले ईरानी थल सेना ने ज़मीन से ज़मीन पर मार करने वाली मिसाइलों से कुवैत के अरिफजान सैन्य अड्डे पर तैनात अमेरिकी HIMARS मिसाइल प्रणालियों को निशाना बनाया।

बयान के अनुसार, HIMARS एक अत्यधिक गतिशील मिसाइल प्रणाली है, जिसे तेज़ी से एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाकर ज़मीनी लक्ष्यों पर हमला करने के लिए उपयोग किया जाता है। सेना का दावा है कि इन प्रणालियों को निशाना बनाए जाने से दुश्मन की आक्रामक और रक्षात्मक क्षमता प्रभावित होती है तथा उसकी मिसाइल शक्ति कमज़ोर पड़ती है।

popular post

जॉर्डन के अल-रुक़बान क्षेत्र में कई अमेरिकी सैनिक मारे गए: आईआरजीसी

जॉर्डन के अल-रुक़बान क्षेत्र में कई अमेरिकी सैनिक मारे गए: आईआरजीसी इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *