ईरान से जॉर्डन के शहर अक़ाबा की ओर कई मिसाइलें दागी गई: इस्राईली सेना

ईरान से जॉर्डन के शहर अक़ाबा की ओर कई मिसाइलें दागी गई: इस्राईली सेना

जॉर्डन की राजधानी अम्मान सहित देश के कई हिस्सों में चेतावनी सायरन बजाए गए। इसी बीच इस्राईली सेना ने दावा किया कि ईरान की ओर से जॉर्डन के शहर अक़ाबा की दिशा में कई मिसाइलें दागी गईं। सेना के अनुसार, इनमें से कुछ मिसाइलें इस्राईल तक पहुँच सकती थीं।

इस्राईली अख़बार “येदिओत अहरोनोत” के अनुसार, ईलात शहर में कई विस्फोटों की आवाज़ें सुनी गईं। सुरक्षा कारणों से रामोन हवाई अड्डे से बेन गुरियन हवाई अड्डे के लिए उड़ानों में देरी हुई, क्योंकि उन्हें तत्काल उड़ान भरने की अनुमति नहीं दी गई।

वहीं अल जज़ीरा ने जॉर्डन के मीडिया के हवाले से बताया कि अक़ाबा के आसमान में कई ड्रोन देखे और सुने गए।

इस्राईल के चैनल 13 ने दावा किया कि अक़ाबा पर हुए हमलों के बाद रामोन हवाई अड्डे से अमेरिकी ईंधन भरने वाले (टैंकर) विमानों को हटा लिया गया।

इस बीच इस्राईली मीडिया ने एक वीडियो जारी कर दावा किया कि एक मिसाइल अक़ाबा हवाई अड्डे पर गिरी है।

दूसरी ओर, जॉर्डन की सेना ने कहा कि उसने ईरान की तीन मिसाइलों को बीच रास्ते में ही मार गिराया, जबकि चौथी मिसाइल एक “दूरदराज़ क्षेत्र” में गिरी। हालांकि, सोशल मीडिया और कुछ मीडिया रिपोर्टों में ऐसे वीडियो भी सामने आए हैं जिनमें मिसाइल के अक़ाबा हवाई अड्डे पर गिरने का दावा किया जा रहा है।

समाचार सूत्रों के अनुसार, अक़ाबा हवाई अड्डे पर अमेरिका के कई ईंधन भरने वाले (टैंकर) विमान तैनात थे। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि इन विमानों को कोई नुकसान पहुँचा है या नहीं। इन सभी दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।

popular post

क्षेत्र में तनाव कम करने के लिए क़तर की जॉर्डन, ओमान और सऊदी अरब से बातचीत

क्षेत्र में तनाव कम करने के लिए क़तर की जॉर्डन, ओमान और सऊदी अरब से

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *