इराक़ के इरबिल में अमेरिकी दूतावास पर कई धमाकों और ड्रोन हमलों की खबर

इराक़ के इरबिल में अमेरिकी दूतावास पर कई धमाकों और ड्रोन हमलों की खबर

फार्स न्यूज़ एजेंसी के अनुसार, इराकी मीडिया ने इराक के कुर्दिस्तान क्षेत्र की राजधानी इरबिल में स्थित अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के परिसर में कई विस्फोट होने की सूचना दी है।

इराक़ी सूत्रों का कहना है कि अमेरिकी वाणिज्य दूतावास पर हमले के साथ-साथ इरबिल में मौजूद अलगाववादी सशस्त्र समूहों के ठिकानों को भी निशाना बनाया गया। रिपोर्टों के अनुसार, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास पर ड्रोन हमला कुछ समय तक जारी रहा और उस पर बड़े पैमाने पर ड्रोन से हमला किया गया।

ईरान के ख़ातेमुल-अंबिया मुख्यालय की चेतावनी
ख़ातमुल-अंबिया मुख्यालय ने चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि दुश्मन किसी भी प्रकार की आक्रामक या हिंसक कार्रवाई करता है, तो ईरान के सशस्त्र बल उसका कड़ा और विनाशकारी जवाब देंगे।

मुख्यालय के कमांडर मेजर जनरल अब्दुल्लाही ने कहा कि, सर्वोच्च नेता के निर्देशों का पालन करते हुए अमेरिका को याद दिलाया जाता है कि उसकी किसी भी प्रकार की लालसा, दबाव की नीति, वर्चस्व स्थापित करने की कोशिश या आक्रामकता का सामना ईरान के सशस्त्र बलों के बहादुर और सक्षम सैनिकों की ओर से निर्णायक और विनाशकारी प्रतिक्रिया से होगा। उन्होंने दावा किया कि ऐसी किसी भी कार्रवाई की कीमत अमेरिका को पिछले संघर्षों से भी अधिक चुकानी पड़ेगी।

उन्होंने आगे कहा कि, लगातार सैन्य असफलताओं के बाद अब दुश्मन जनता और अधिकारियों के बीच फूट डालने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने इस कथित साज़िश का डटकर मुकाबला करने को सभी के लिए आवश्यक बताया।

popular post

ममदानी के बयान पर भड़का इस्राईल, ट्रंप ने कहा- अमेरिका में नहीं होगी नेतन्याहू की गिरफ्तारी

न्यूयॉर्क: इस्राईल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की संभावित गिरफ्तारी को लेकर न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *