बहरीन–सऊदी अरब को जोड़ने वाले पुल पर हादसे की ख़बर

बहरीन–सऊदी अरब को जोड़ने वाले पुल पर हादसे की ख़बर

साबरीन न्यूज़ के अनुसार, बहरीन और सऊदी अरब को जोड़ने वाले पुल की ओर एम्बुलेंसों और अग्निशमन वाहनों के सायरनों की आवाज़ें सुनी गई हैं। हालांकि अभी तक इसके बारे में कोई विस्तृत और आधिकारिक सूचना सामने नहीं आई है।

ऑपरेशन साएक़ेह’ का ग्यारहवाँ चरण: बहरीन में अमेरिकी ठिकानों पर ड्रोन हमले का दावा

ईरानी सेना ने कहा है कि, शहरी बुनियादी ढाँचे और निर्दोष नागरिकों को निशाना बनाए जाने के जवाब में, ‘ऑपरेशन साएक़ेह’ के ग्यारहवें चरण के तहत कुछ घंटे पहले बहरीन के अल-सख़ीर सैन्य अड्डे पर तैनात अमेरिकी सेना के हेलीकॉप्टरों और P-8 टोही विमानों के ठिकानों को आत्मघाती ड्रोन से निशाना बनाया गया।

ईरानी सेना ने कहा कि देश की सुरक्षा और स्वतंत्रता उसकी लाल रेखा है तथा दुश्मन की किसी भी कार्रवाई का तेज़ और निर्णायक जवाब दिया जाएगा। सेना ने यह भी कहा कि ईरानी जनता की इच्छाशक्ति तथा सेना और रिवोल्यूशनरी गार्ड की सैन्य क्षमता का ग़लत आकलन दुश्मन के लिए भारी कीमत चुकाने वाला साबित होगा।

कुवैत में कई विस्फोटों की ख़बरें

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, कुवैत में कई विस्फोटों की आवाज़ें सुनी गई हैं। इसके अलावा कुवैत में अमेरिकी रडारों को निशाना बनाए जाने का भी दावा किया गया है।

कुवैत का बयान: हम ड्रोन और मिसाइल हमलों का सामना कर रहे हैं

कुवैत की सेना ने कहा है कि उसका वायु रक्षा तंत्र ईरान की ओर से बताए जा रहे ड्रोन और मिसाइल हमलों का मुकाबला करने का प्रयास कर रहा है।

संयुक्त अरब अमीरात के ऊपर उड़ रहे F-35 लड़ाकू विमान के आपातकाल स्थिति की ख़बरें 

कुछ अपुष्ट रिपोर्टों के अनुसार, संयुक्त अरब अमीरात के ऊपर उड़ान भर रहे एक बहुउद्देश्यीय F-35A लड़ाकू विमान ने उड़ान के दौरान आपातकाल घोषित किया और अंतरराष्ट्रीय आपातकालीन ट्रांसपोंडर कोड 7700 सक्रिय कर दिया।

इन रिपोर्टों में दावा किया गया है कि विमान ने अबू धाबी स्थित अल-धफ़रा वायुसेना अड्डे पर सुरक्षित लैंडिंग की।

7700 विमानन में उपयोग होने वाले तीन मानक अंतरराष्ट्रीय आपातकालीन कोडों में से एक है, जिसे विमान के ट्रांसपोंडर (स्वचालित सिग्नल प्रेषक) पर सेट किया जाता है।

जब पायलट यह कोड सक्रिय करता है, तो हवाई यातायात नियंत्रण (ATC) के रडार पर तत्काल दृश्य और ध्वनि चेतावनी दिखाई देती है, जिससे नियंत्रकों को पता चल जाता है कि विमान किसी गंभीर आपात स्थिति का सामना कर रहा है और उसे तत्काल सहायता की आवश्यकता है।

popular post

रूसी तेल को लेकर भारत को जोर का झटका देने की तैयारी में अमेरिका

नई दिल्ली: रूस से कच्चा तेल खरीदने को लेकर भारत पर अमेरिकी दबाव बढ़ने की

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *