कुवैत के अली-अस्सालिम एयरबेस पर मिसाइल और ड्रोन हमला, कई ड्रोन नष्ट करने का दावा

कुवैत के अली-अस्सालिम एयरबेस पर मिसाइल और ड्रोन हमला, कई ड्रोन नष्ट करने का दावा

इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने कुवैत स्थित अली-अस्सालिम एयरबेस पर मिसाइल और ड्रोन से हमला करने तथा कई ड्रोन नष्ट किए जाने की जानकारी दी है। तस्नीम समाचार एजेंसी के रक्षा समूह के अनुसार, आईआरजीसी के जनसंपर्क विभाग ने अपनी सूचना संख्या 7 में कहा है कि, अली-अस्सालिम एयरबेस के अमेरिकी कमांडर का कमांड सेंटर और रहने का स्थान, ड्रोन हैंगर तथा ड्रोन तैनाती क्षेत्र में आग लगा दी गई। इस हमले में दुश्मन के कुछ लोगों के मारे जाने और कई ड्रोन नष्ट किए जाने का दावा किया गया है।

सूचना का पूरा विवरण इस प्रकार है:

बिस्मिल्लाहिर्रहमानिर्रहीम

“और ऐ बुद्धिमान लोगों! तुम्हारे लिए बदला लेने में जीवन है।”
पिछली रात शैतान की औलादों में से कुछ, जो कुवैत में बड़े शैतान (अमेरिका) के सैन्य अड्डों पर तैनात हैं, ने इस क्षेत्र में एक बड़ा अपराध किया। मानवाधिकारों का खुला उल्लंघन करते हुए अमेरिका की सेना ने सीरीक में एक आवासीय मकान पर बमबारी की और उसे खून से रंग दिया। इस हमले में एक युवा और सम्मानित सुन्नी दंपति की शादी की खुशी मातम में बदल गई।इस हिंसक हमले में करीब 70 निर्दोष लोग प्रभावित हुए, जिनमें से 4 लोगों की मौत हो गई, जिनमें एक बच्चा भी शामिल है।

इस अपराध के जवाब में आज तड़के आईआरजीसी की बहादुर जमीनी सेना के जवानों ने जॉर्डन, बहरीन और इरबिल में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमलों के साथ-साथ कुवैत के अली-अस्सालिम एयरबेस के अमेरिकी कमांडर के कमांड सेंटर और रहने के स्थान पर मिसाइल और ड्रोन से संयुक्त हमला किया। इस हमले में दुश्मन के कई लोगों को मार गिराने का दावा किया गया। इसके बाद उन ड्रोन के हैंगर और तैनाती क्षेत्र में आग लगा दी गई, जो लोगों पर किए जा रहे हमलों में इस्तेमाल हो रहे थे, और कई ड्रोन नष्ट कर दिए गए।

कुवैत के सम्मानित लोगों के नाम

आप हमारे और आपके बीच के संबंध और हमारे लगाव को अच्छी तरह जानते हैं। हमारे लिए सबसे दर्दनाक और चिंता की बात यह है कि अमेरिका की “बच्चों की हत्या करने वाली और आतंकवादी सेना” ने इस्लामी देशों की धरती पर कब्जा कर रखा है।

ये हमले कुवैत की पवित्र धरती और इस नेक देश को अमेरिकी कब्जे से मुक्त कराने में आपकी सहायता के लिए किए जा रहे हैं। हम उम्मीद करते हैं कि अमेरिका का प्रभुत्व और खूंखार इस्राईली शासन समाप्त होगा तथा कुवैत के सम्मानित लोगों को आक्रमणकारियों के क़ब्ज़े से आज़ादी और स्वतंत्रता मिलेगी।
“और विजय केवल अल्लाह, जो शक्तिशाली और बुद्धिमान है, की ओर से है।”

popular post

अमेरिकी आक्रामकता के जवाब में ईरान की कार्रवाई एक वैध अधिकार है: यमन

अमेरिकी आक्रामकता के जवाब में ईरान की कार्रवाई एक वैध अधिकार है: यमन यमन के

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *