ईरान के चीफ़ जस्टिस ने BRICS देशों से युद्ध अपराधों के आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की

ईरान के चीफ़ जस्टिस ने BRICS देशों से युद्ध अपराधों के आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की

ईरान के न्यायपालिका प्रमुख ग़ुलाम-हुसैन मोहसेनी एज़ेई ने BRICS देशों से ईरान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के उल्लंघन की निंदा करने तथा ईरान के ख़िलाफ़ हुए सैन्य अभियानों के दौरान कथित युद्ध अपराधों और मानवता के खिलाफ अपराधों के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि इसके लिए ‘सार्वभौमिक अधिकार क्षेत्र’ (Universal Jurisdiction) के सिद्धांत का इस्तेमाल किया जाना चाहिए।

शनिवार को नई दिल्ली में BRICS देशों के न्यायिक तंत्रों के प्रमुखों की बैठक को संबोधित करते हुए एज़ेई ने अमेरिका और इस्राईल पर ईरान के ख़िलाफ़ “क्रूर आक्रामकता” करने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि, युद्ध के पहले ही दिन ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह सैयद अली ख़ामेनेई और 168 स्कूली बच्चों की मौत हुई।

एज़ेई ने कहा कि, ईरानी जनता ने अपनी स्वतंत्रता के लिए वर्षों से भारी कीमत चुकाई है। उनके अनुसार, पिछले दो वर्षों में ईरान को अमेरिका और इस्राईल की ओर से लगातार सैन्य दबाव और हमलों का सामना करना पड़ा है। उन्होंने इन हमलों को अंतरराष्ट्रीय कानून और मानदंडों का उल्लंघन करने वाला अवैध युद्ध बताया।

ईरानी न्यायपालिका प्रमुख ने कहा कि अस्पतालों, शैक्षणिक और सांस्कृतिक संस्थानों तथा आवासीय इलाकों सहित कई महत्वपूर्ण ढांचों को निशाना बनाया गया, जिसके कारण महिलाओं और बच्चों समेत बड़ी संख्या में नागरिकों की जान गई। उन्होंने इन कार्रवाइयों को युद्ध अपराधों का स्पष्ट उदाहरण बताया और कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय की प्रतिक्रिया इन कथित उल्लंघनों के मुकाबले पर्याप्त नहीं रही है।

एज़ेई ने BRICS देशों को चेतावनी देते हुए कहा कि, यह मामला केवल ईरान तक सीमित नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि अंतरराष्ट्रीय कानून के उल्लंघनों को रोका नहीं गया, तो भविष्य में BRICS में शामिल किसी अन्य देश को भी ऐसी स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने कहा, “आज यह ईरान की आवाज है, लेकिन कल यह इस सभा में प्रतिनिधित्व करने वाले किसी भी देश की आवाज हो सकती है।”

उन्होंने BRICS देशों से दो प्रमुख क़दम उठाने की अपील की। पहला, संयुक्त राष्ट्र चार्टर और अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुरूप ईरान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के उल्लंघन की निंदा की जाए। दूसरा, सार्वभौमिक अधिकार क्षेत्र के सिद्धांत के तहत कथित युद्ध अपराधों और मानवता के ख़िलाफ़ अपराधों के लिए जिम्मेदार लोगों पर मुकदमा चलाया जाए।

एज़ेई ने ईरान और रूस के बीच सहयोग मजबूत करने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि, दोनों देश क्षेत्रीय और वैश्विक स्थिरता बहाल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने अमेरिका के अफगानिस्तान, इराक़ और वेनेज़ुएला में सैन्य हस्तक्षेपों की आलोचना करते हुए दावा किया कि इन कार्रवाइयों में हजारों नागरिक मारे गए।

इस्राईल की कार्रवाई पर टिप्पणी करते हुए एज़ेई ने ग़ाज़ा और लेबनान में बड़ी संख्या में लोगों के मारे जाने और लाखों लोगों के विस्थापित होने का भी उल्लेख किया। उन्होंने BRICS देशों से ईरान की संप्रभुता के कथित उल्लंघनों के ख़िलाफ़ ठोस क़ानूनी और राजनीतिक क़दम उठाने की मांग की।

एज़ेई ने चीन के साथ ईरान के रणनीतिक संबंधों को और मज़बूत करने की प्रतिबद्धता भी जताई। उन्होंने न्यायिक, तकनीकी और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने तथा वैश्विक अन्याय और सैन्य आक्रामकता के ख़िलाफ़ बेहतर समन्वय की जरूरत बताई।

उन्होंने कहा कि आज दुनिया एक ओर वैज्ञानिक और तकनीकी प्रगति कर रही है, वहीं दूसरी ओर राष्ट्रीय संप्रभुता, मानवाधिकारों और अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून के उल्लंघन, एकतरफा प्रतिबंधों और स्वतंत्र देशों पर बढ़ते दबाव जैसी चुनौतियों का सामना कर रही है।

एज़ेई ने न्यायिक और कानूनी संस्थानों से अंतरराष्ट्रीय अपराधों के ख़िलाफ़ अधिक सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नागरिकों की हत्या, जबरन विस्थापन, बुनियादी ढांचे को नुक़सान पहुंचाने और गंभीर अंतरराष्ट्रीय अपराधों के दोषियों को दंड से बचने देना न्यायिक संस्थानों के लिए स्वीकार्य नहीं होना चाहिए।

popular post

अमेरिका-इस्राईल युद्ध में 370 दुश्मन विमानों को निशाना बनाया गया: ईरानी सेना

अमेरिका-इस्राईल युद्ध में 370 दुश्मन विमानों को निशाना बनाया गया: ईरानी सेना  ईरान की सेना

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *