ईरान ने साबित कर दिया कि, वह एक दृढ़ और अजेय शक्ति है: अराक़ची
ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराक़ची ने आज कहा कि, हालिया युद्ध में इस्लामी गणराज्य ईरान ने पूरी दुनिया के सामने अपनी ताकत और दृढ़ता साबित की है। उन्होंने कहा कि ईरान ने दिखा दिया कि, वह एक ऐसी शक्ति है जिसे दबाना या पराजित करना आसान नहीं है।
अराक़ची ने मंगलवार को ‘कूटनीति और स्वास्थ्य के बीच सहयोग एवं समन्वय’ विषय पर आयोजित एक बैठक को संबोधित करते हुए हालिया युद्ध के दौरान शहीद हुए लोगों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने विशेष रूप से स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े उन डॉक्टरों, नर्सों और चिकित्सा कर्मचारियों को याद किया, जिन्होंने भीषण बमबारी के बावजूद मरीजों और घायलों का इलाज जारी रखा।
उन्होंने कहा कि हालिया 12 दिवसीय और 40 दिवसीय युद्धों में ईरानी जनता ने आठ वर्षीय युद्ध की तरह अद्भुत साहस, बलिदान और एकजुटता का प्रदर्शन किया। देश के अलग-अलग क्षेत्रों में महिलाओं और पुरुषों ने अपनी जिम्मेदारियां निभाईं और यह सुनिश्चित किया कि युद्ध के बावजूद लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, स्वास्थ्य और चिकित्सा सेवाएं बाधित न हों।
विदेश मंत्री ने दावा किया कि ईरानी सशस्त्र बलों ने अपने साहस और बलिदान के बल पर दुनिया की सबसे बड़ी सैन्य शक्तियों में से एक को चुनौती दी और उसे पीछे हटने पर मजबूर किया। उन्होंने कहा कि यह केवल कोई राजनीतिक नारा नहीं, बल्कि ऐसी वास्तविकता है जिसे दुनिया के कई देश स्वीकार कर रहे हैं।
अराक़ची ने कहा कि कई देशों के विदेश मंत्रियों और अधिकारियों ने उनसे कहा कि ईरान ने पूरी दुनिया को आश्चर्यचकित कर दिया। उनके अनुसार, किसी को उम्मीद नहीं थी कि ईरान अमेरिका, इस्राईल और उनके समर्थक देशों के दबाव के बावजूद इतनी मजबूती से प्रतिरोध करेगा और अंततः दुश्मन को बातचीत की मांग करने के लिए मजबूर कर देगा।
उन्होंने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति ने युद्ध के पहले दिन ईरान से “बिना शर्त आत्मसमर्पण” की मांग की थी, लेकिन कुछ ही समय बाद वही पक्ष बातचीत की ओर बढ़ने के लिए मजबूर हुआ।
अराक़ची ने कहा कि ईरान ने कूटनीतिक मोर्चे पर भी अपने अधिकारों की प्रभावी ढंग से रक्षा की। उन्होंने बताया कि कई विदेशी अधिकारियों ने उनसे कहा कि ईरान ने “युद्ध भी जीता और कूटनीति भी।”
विदेश मंत्री ने चिकित्सा क्षेत्र के योगदान की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि विदेश मंत्रालय ने स्वास्थ्य मंत्रालय के साथ मिलकर दवाओं, चिकित्सा उपकरणों और आवश्यक तकनीक की आपूर्ति सुनिश्चित करने में मदद की।
अराक़ची के अनुसार, युद्ध के दौरान और उसके बाद विदेशों में रहने वाले ईरानियों, शियाओं, मुसलमानों और इस्लामी क्रांति के समर्थकों ने बड़ी मात्रा में आर्थिक और चिकित्सा सहायता भेजी। उन्होंने बताया कि, एक पड़ोसी देश से एक ही बार में 25 एंबुलेंस भी भेजी गईं।
कार्यक्रम के अंत में युद्ध में क्षतिग्रस्त स्वास्थ्य संबंधी बुनियादी ढांचे के पुनर्निर्माण के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय और विदेश मंत्रालय के बीच सहयोग समझौते पर विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराक़ची और स्वास्थ्य मंत्री मोहम्मद रज़ा ज़फ़रकंदी ने हस्ताक्षर किए।


popular post
ईरान के खिलाफ युद्ध में अमेरिका की हार के फॉरेन अफेयर्स ने बताए कई बड़े कारण
वाशिंगटन : अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध को लेकर फॉरेन अफेयर्स की एक रिपोर्ट
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा