ईरान किसी भी तरह के अत्याचार और दबाव के आगे न झुका है और न झुकेगा: ईरानी चीफ़ जस्टिस
ईरान के न्यायपालिका प्रमुख ग़ुलाम हुसैन मोहसनी एज़ेई ने भारत के दौरे के दौरान देश के मुस्लिम विद्वानों और विभिन्न धर्मों के प्रमुखों से मुलाकात में कहा:
“हमने अपने शहीदों के ख़ून तथा अपने लोगों की मेहनत और प्रयासों का फल प्राप्त किया है, और आज हम गर्व एवं सम्मान के साथ सिर ऊँचा करके खड़े हैं।”
उन्होंने कहा, “आज ईरान दुनिया का एकमात्र ऐसा देश है जिसने दुनिया की सबसे बड़ी साम्राज्यवादी शक्ति यानी अमेरिका को ‘नहीं’ कहा है।”
एज़ेई ने कहा:
आज ईरान के ख़िलाफ़ सभी प्रकार की अमानवीय कार्रवाइयाँ की गई हैं और दुश्मन इन पर गर्व करते हैं
उन्होंने कहा,
ऋ“अगर उस समय, जब हत्यारे इस्राईली आतंकियों ने ग़ाज़ा में 70 हजार से अधिक महिलाओं और बच्चों को ख़ून में नहला दिया था, दुनिया उनके ख़िलाफ़ खड़ी हो जाती, तो आज वे किसी दूसरे देश के खिलाफ आक्रमण और ग़ैर-कानूनी हमला करने की हिम्मत नहीं लकरते।”
विश्व में शांति और स्थिरता स्थापित करने के लिए हम एक-दूसरे का हाथ थामें
भारत यात्रा के दौरान एजेई ने कहा:
“हम सभी मिलकर विचार-विमर्श करें कि आक्रमणकारियों को उनकी जगह कैसे दिखाई जाए। हमें यह अनुमति नहीं देनी चाहिए कि विस्तारवादी और साम्राज्यवादी ताकतें हर दिन दुनिया के किसी न किसी हिस्से पर हमला करती रहें।”
चीन के साथ संबंधों के विस्तार के लिए ईरान का संकल्प, अटल है
चीन के सर्वोच्च न्यायालय के प्रमुख के साथ मुलाकात में एज़ेई ने कहा:
“दुनिया एक नई वैश्विक व्यवस्था की ओर बढ़ रही है और इस प्रक्रिया में चीन महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।”
उन्होंने कहा,
“चीन की वैज्ञानिक और तकनीकी क्षमताएँ, ईरान की स्वदेशी क्षमताओं के साथ मिलकर दोनों देशों के बीच सहयोग में एक नई छलांग का आधार बन सकती हैं और दोनों देशों की साझा शक्ति को मजबूत कर सकती हैं।”
उन्होंने आगे कहा,
“न्यायिक क्षेत्रों में संपर्क और सहयोग के आधार को स्थापित तथा विस्तारित करना दोनों देशों के संबंधों के अन्य रणनीतिक क्षेत्रों को मज़बूत करने में सहायक भूमिका निभा सकता है।”
ईरान और चीन के बीच हमेशा स्थिर संबंध रहे हैं: चीन के सर्वोच्च न्यायालय प्रमुख
चीन के सर्वोच्च न्यायालय के प्रमुख झांग जून ने ईरान के न्यायपालिका प्रमुख से मुलाकात के दौरान कहा:
“हमें उम्मीद है कि चीन और ईरान के बीच संबंध एवं सहयोग सभी क्षेत्रों में और अधिक विकसित होंगे।”
उन्होंने कहा:
“क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तमाम उतार-चढ़ाव के बावजूद चीन और ईरान के बीच हमेशा स्वस्थ और स्थिर संबंध रहे हैं। दोनों देशों ने हमेशा एक-दूसरे की मदद की है और एक-दूसरे के साथ सहयोग किया है। हमें उम्मीद है कि हम दोनों देशों के बीच इस रणनीतिक सहयोग को और मजबूत करने में सक्षम होंगे।”


popular post
शहीद सुप्रीम लीडर के ख़ून का बदला, हम निश्चित रूप से लेंगे: ईरानी अधिकारी
शहीद सुप्रीम लीडर के ख़ून का बदला, हम निश्चित रूप से लेंगे: ईरानी अधिकारी मिस्र
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा