ईरान पहले से अधिक शक्तिशाली हुआ है: पूर्व अमेरिकी विदेश मंत्री ब्लिंकन

ईरान पहले से अधिक शक्तिशाली हुआ है: पूर्व अमेरिकी विदेश मंत्री ब्लिंकन

अमेरिका के पूर्व विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा है कि, ईरान कुछ पहलुओं में पहले की तुलना में अधिक मज़बूत हुआ है। विशेष रूप से रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण होर्मुज़ जलडमरूमध्य पर अपनी स्थिति और वहाँ अपने प्रभाव का इस्तेमाल करने की क्षमता के मामले में ईरान की ताक़त बढ़ी है। इसके अलावा, ईरान ने अपनी सत्ता व्यवस्था और नेतृत्व के ढाँचे को भी पहले से अधिक स्थिर और मज़बूत किया है।

ईरान पर आर्थिक दबाव और नाकेबंदी को लेकर ब्लिंकन ने कहा कि, उन्हें नहीं लगता कि ईरान पर इस तरह का दबाव बनाकर उसे झुकने या आत्मसमर्पण करने के लिए मजबूर किया जा सकता है। ब्लिंकन ने आगे कहा कि, अमेरिका का सामना एक ऐसी व्यवस्था से है, जो बेहद कठिन परिस्थितियों में भी टिके रहने की क्षमता रखती है। इस व्यवस्था ने आठ वर्षों तक चले ईरान-इराक़ युद्ध में भी तत्कालीन इराक़ी शासक सद्दाम हुसैन के शासन का सामना किया था और डटी रही थी।

इससे पहले भी अमेरिका के पूर्व विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा था कि वास्तविकता यह है कि ईरान के साथ किसी भी संभावित समझौते के लिए अमेरिका को तेहरान को कुछ रियायतें देनी पड़ सकती हैं। इनमें ईरान पर लगे आर्थिक प्रतिबंधों में ढील देना या होर्मुज़ जलडमरूमध्य को लेकर कुछ रियायतें देना शामिल हो सकता है।

popular post

ग़ाज़ा त्रासदी: प्रतिरोधी गुटों ने ‘शांति परिषद’ को भंग करने और संयुक्त राष्ट्र से तत्काल कार्रवाई करने की मांग की

ग़ाज़ा त्रासदी: प्रतिरोधी गुटों ने ‘शांति परिषद’ को भंग करने और संयुक्त राष्ट्र से तत्काल

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *