अमेरिकी सैनिकों की मेज़बानी करने वाले देश जवाबी कार्रवाई के लिए तैयार रहें: आईआरजीसी

अमेरिकी सैनिकों की मेज़बानी करने वाले देश जवाबी कार्रवाई के लिए तैयार रहें: आईआरजीसी

इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने का दावा किया है कि, कुवैत के अरीफ़जान में दुश्मन के जमावड़े और अली अल-सलेम स्थित अमेरिकी अड्डे के रडार को नष्ट कर दिया गया । इसके साथ ही आईआरजीसी ने अमेरिकी सैनिकों की मेज़बानी करने वाले देशों को चेतावनी देते हुए कहा कि, ईरान पर हमला करने के लिए अमेरिका की सहायता करने वाले सभी देश जवाबी कार्रवाई के लिए तैयार रहें।

आईआरजीसी के अनुसार, दुश्मन ने कल से आमने-सामने की लड़ाई के मैदान से पीछे हटकर नई रणनीति अपनाई है। उसने युद्ध अपराध करते हुए अस्पतालों, पुलों, रेलवे, हवाई अड्डों, बंदरगाहों, दूरसंचार केंद्रों और अन्य नागरिक ढांचों पर हमले किए तथा आम नागरिकों की हत्या कर अपनी सैन्य विफलता को छिपाने की कोशिश की।

बयान में कहा गया है कि, चूँकि अमेरिकी सेना की इन कार्रवाइयों को रोकने वाला कोई अंतरराष्ट्रीय संस्थान मौजूद नहीं है, इसलिए हमारे सामने केवल क़ुरआन के इस आदेश पर अमल करने का रास्ता है:

“जो तुम पर जितनी ज्यादती करे, तुम भी उसी अनुपात में उसका जवाब दो।”

आईआरजीसी ने चेतावनी दी है कि, जिन देशों ने अपनी भूमि अमेरिकी सैनिकों को ईरान पर हमला करने के लिए उपलब्ध कराई है, उन्हें समान जवाबी कार्रवाई के लिए तैयार रहना चाहिए। साथ ही उसने अपने नागरिक सुरक्षा तंत्र को सक्रिय करने और नागरिकों को संभावित निशानों से दूर रखने की सलाह दी।

बयान के अनुसार, दुश्मन को अपनी नीति बदलने का अवसर देने के उद्देश्य से बीती रात फ़िलहाल केवल सैन्य ठिकानों को ही जवाबी कार्रवाई का लक्ष्य बनाया गया।

आईआरजीसी का दावा है कि उसकी जमीनी सेना ने कुवैत के अरीफ़जान में अमेरिकी जमीनी बलों के सहायता केंद्र में तैनात सैनिकों के जमावड़े को निशाना बनाया, जिसमें कई अमेरिकी सैनिक मारे गए। साथ ही ड्रोन हमले के जरिए अली अल-सलेम स्थित अमेरिकी सैन्य अड्डे के रडार को भी नष्ट कर दिया गया।

आईआरजीसी ने यह भी दावा किया कि उसकी जमीनी सेना ने हथियारों की मरम्मत एवं रखरखाव वाले एक शेड तथा ड्रोन हैंगर को भी ध्वस्त कर दिया है। बयान के अंत में कहा गया कि जवाबी कार्रवाई जारी रहेगी।

popular post

ईरान-अमेरिका समझौते के उल्लंघन ने साबित कर दिया कि, अमेरिकी राष्ट्रपति के हस्ताक्षर का कोई मूल्य और विश्वसनीयता नहीं: मुज्तबा ख़ामेनेई

ईरान-अमेरिका समझौते के उल्लंघन ने साबित कर दिया कि, अमेरिकी राष्ट्रपति के हस्ताक्षर का कोई

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *