अराक़ची का CENTCOM को जवाब: “आप हमेशा लोगों को धोखे में नहीं रख सकते”
ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराक़ची ने ने अमेरिकी सेना को हुए नुक़सान के संबंध में अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) पर जानकारी छिपाने का आरोप लगाते हुए कहा कि आप लोगों को हमेशा धोखे में नहीं रख सकते। अब्बास अराक़ची ने आज (8 अक्टूबर 2026) अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) द्वारा अमेरिकी सेना को हुए नुक़सान के बारे में जानकारी छिपाने पर प्रतिक्रिया दी।
इस संबंध में उन्होंने एक संदेश में लिखा कि मई महीने में अमेरिकी कांग्रेस की शोध सेवा (Congressional Research Service) ने स्वीकार किया था कि, ईरानी सशस्त्र बलों ने अमेरिकी सैन्य विमानों में से 42 को सेवा से बाहर कर दिया था। अब यह संख्या बढ़कर 81 हो गई है। ईरान के विदेश मंत्री ने यह भी कहा कि, वास्तविक संख्या इससे कहीं अधिक है।
इसके बाद उन्होंने सवाल उठाया, “सबूत?”
अराक़ची ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि CENTCOM किसी भी अमेरिकी सीनेटर को उन सैन्य ठिकानों का दौरा करने और उनकी जाँच करने की अनुमति नहीं देता, जिनके बारे में उसका दावा है कि वहाँ की स्थिति पूरी तरह सामान्य है। अमेरिकी अधिकारियों को संबोधित करते हुए विदेश मंत्री ने कहा, “आप लोगों को हमेशा धोखे में नहीं रख सकते।”
इसी साल सितंबर में पेंटागन ने पहली बार आधिकारिक रूप से पुष्टि की थी कि अमेरिका का एक स्टील्थ लड़ाकू विमान F-35 ईरान के ऊपर एक मिशन के दौरान “दुश्मन की गोलीबारी का निशाना” बना था और उसे नुक़सान पहुँचा था। हालाँकि, इससे पहले इस घटना को F-35 की “आपातकालीन लैंडिंग” के रूप में बताया गया था।
इससे पहले, 24 सितंबर को भी अराक़ची ने अमेरिकी अधिकारियों के उन निराधार दावों पर प्रतिक्रिया दी थी, जिनमें कहा जा रहा था कि ईरान के पास अपनी रक्षा करने की क्षमता नहीं है।
उस समय उन्होंने कहा था:
“उचित समय आने पर हम अमेरिकी सैनिकों के वास्तविक नुक़सान का खुलासा करेंगे। और जो लोग झूठा दावा करते हैं कि ईरान अपनी रक्षा करने में असमर्थ है, उन्हें अंततः शर्मिंदगी का सामना करना पड़ेगा!”


popular post
ईरान के ‘भीषण’ हमलों ने अमेरिकी सैनिकों को कुवैत का सैन्य अड्डा ‘छोड़ने’ पर मजबूर किया: रिपोर्ट
ईरान के ‘भीषण’ हमलों ने अमेरिकी सैनिकों को कुवैत का सैन्य अड्डा ‘छोड़ने’ पर मजबूर
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा