ईरान ने अमेरिकी आतंकी सैनिक पर घोषित किया 5 अरब तूमान का इनाम

तेहरान: ईरान के सेना प्रमुख मेजर जनरल अमीर हातमी ने पत्रकारों के सम्मान में आयोजित एक समारोह में अमेरिकी आतंकी सेना को लेकर हुई बात में देश वासियों को संबोधित करते हुए कहा कि जो कोई भी किसी अमेरिकी सैनिक को हलाक करता है उसे सेना की तरफ से 5 अरब तुमान का पुरस्कार दिया जाएगा ।

उन्होंने अमेरिकी नेता की हुर्मुज स्ट्रेट को लेकर बयानबाजी पर भी कड़ी चेतावनी दी। पत्रकारों के सम्मान में आयोजित एक कार्यक्रम में हातमी ने कहा कि ईरान की संप्रभुता और सुरक्षा को चुनौती देने वाली किसी भी कोशिश का जवाब दिया जाएगा। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति की हुर्मुज को लेकर हालिया टिप्पणी पर भी तीखी प्रतिक्रिया जताई।

अमीर हातमी ने कहा कि पत्रकार राष्ट्रीय रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनके मुताबिक, मीडिया जनता और व्यवस्था के बीच संपर्क की अहम कड़ी है और संकट के समय देश की सभी क्षमताओं को एकजुट करने में इसकी भूमिका निर्णायक हो सकती है।

उन्होंने ईरानी जनता की ‘बेसअत’ का जिक्र करते हुए कहा कि इस दौरान लोग 168 रातों तक सड़कों पर उतरे। उनके अनुसार, मीडिया के जरिए जनता तक सही संदेश पहुंचा और लोगों को यह समझने में मदद मिली कि दुश्मन की मंशा क्या है।

अमेरिकी राष्ट्रपति की हालिया टिप्पणी का जिक्र करते हुए हातमी ने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति ने हुर्मुज स्ट्रेट को अपने आतंकी राष्ट्र का हिस्सा घोषित करने की बात कही थी लेकिन वह भूल गए “यह ईरान है और इसके रक्षक मौजूद हैं, जो तुम्हारा मुँह तोड़ देंगे।”

हातमी ने कहा कि हालांकि बाद में अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपनी टिप्पणी को मजाक बताया, लेकिन उनके मुताबिक ऐसी बात को मजाक बताना भी स्वीकार्य नहीं है।

ईरानी सेना प्रमुख ने देश के पिछले सैन्य संघर्षों का जिक्र करते हुए कहा कि आठ साल के युद्ध के दौरान भी दुश्मन ने बाहरी समर्थन के साथ ईरान को विभाजित करने की कोशिश की थी, लेकिन उसे सफलता नहीं मिली।

उन्होंने कहा कि 12 दिन के युद्ध और 40 दिन के युद्ध में भी ईरान के खिलाफ इसी तरह के उद्देश्यों के साथ कार्रवाई की गई, लेकिन दुश्मन अपने मकसद में कामयाब नहीं हुआ।

हातमी ने आईएसआईएस के खिलाफ लड़ाई का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि शहीद कासिम सुलेमानी के नेतृत्व में हुई इस लड़ाई में भी दुश्मन को हार का सामना करना पड़ा और ईरान को जीत मिली।

हातमी ने कहा कि ईरान ने मीडिया वार के मोर्चे पर भी सफलता हासिल की है। उनके मुताबिक, अब दुश्मन की ओर से भी ईरान की जीत को स्वीकार करने की आवाजें सुनाई दे रही हैं।

उन्होंने इस सफलता का श्रेय ईरानी जनता के प्रतिरोध, सैनिकों के बलिदान, शहीदों के खून और ईरानी मीडिया की ओर से घटनाओं को सही, तार्किक और विश्वसनीय तरीके से पेश किए जाने को दिया।

ईरान में सैन्याधिकारी जनरल हातमी ने अमेरिकी राष्ट्रपति पर निशाना साधते हुए कहा कि वह खुद को विजेता के तौर पर पेश करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन दुनिया में अब बहुत कम लोग उन्हें गंभीरता से लेते हैं।

उन्होंने कहा कि पश्चिमी मीडिया से सामने आने वाली अमेरिका की तस्वीर भी एक हारे हुए पक्ष की है। हातमी ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डर के कारण खुद को खाद्य सामग्री वाले ट्रक में छिपाते हैं और सरकार के दूसरे सदस्यों तथा पत्रकारों को ऐसे विमान में छोड़ देते हैं, जिसे अमेरिकी सीक्रेट सर्विस ने खतरे में बताया था।

अमीर हातमी ने कहा कि अमेरिकी हमलावरों को दंडित करने के लिए ईरानी सेना ने एक नई योजना तैयार की है। उन्होंने बताया कि बड़ी संख्या में आए अनुरोधों के बाद यह योजना बनाई गई।

योजना के मुताबिक, जो व्यक्ति किसी अमेरिकी हमलावर सैनिक को मार गिराएगा या पकड़कर ईरानी सेना को सौंपेगा, उसे 30 हजार डॉलर या 5 अरब तुमान का इनाम दिया जाएगा। हातमी ने कहा कि अगर कोई ईरानी महिला ऐसा करने में सफल होती है तो उसे दोगुना इनाम मिलेगा।

अंत में उन्होंने अमेरिका को चेतावनी देते हुए कहा कि उसे समझना चाहिए कि यह ईरान है। अगर अमेरिका ने कोई गलती की तो वह इतिहास में दूसरों के लिए सबक बन जाएगा।

उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिकी सैनिक को मार गिराने वाले व्यक्ति के हथियार को उसकी खरीद कीमत से दोगुनी कीमत पर खरीदा जाएगा, उसे नया हथियार दिया जाएगा और पुराने हथियार को एक निर्धारित संग्रहालय में रखा जाएगा।

popular post

हुर्मुज स्ट्रेट से गुजरने के लिए ईरान की मंजूरी का इंतजार कर रहे दर्जनों जहाज

तेहरान: हुर्मुज स्ट्रेट में दर्जनों जहाज और तेल टैंकर ईरान की मंजूरी का इंतजार कर

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *