हुर्मुज में जहाज पर हमला, भारतीय नाविक की मौत, विदेश मंत्रालय ने ईरानी राजनयिक को तलब किया

नई दिल्ली: हुर्मुज स्ट्रेट में वाणिज्यिक जहाजों को निशाना बनाकर किए गए हमलों के बाद भारत ने कड़ा रुख अपनाया है। हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत के मामले को लेकर विदेश मंत्रालय (MEA) ने ईरानी राजनयिकों को तलब कर औपचारिक विरोध दर्ज कराया है। तलब किए गए अधिकारियों में ईरान के डिप्टी चीफ ऑफ मिशन (DCM) मोहम्मद जवाद हुसैनी भी शामिल हैं।

जानकारी के मुताबिक, हुर्मुज स्ट्रेट के दक्षिणी हिस्से से गुजर रहे दो तेल टैंकरों मोम्बासा और अल बहिया पर हमला किया गया। इस घटना में मोम्बासा टैंकर पर तैनात एक भारतीय क्रू सदस्य की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हुए।

हमले में कुल आठ लोगों के घायल होने की खबर है, जिनमें छह भारतीय नागरिक और दो यूक्रेनी नागरिक शामिल हैं। घायलों में चार की हालत गंभीर बताई जा रही है।

भारतीय नागरिक की मौत के बाद विदेश मंत्रालय ने ईरान के सामने इस घटना को लेकर गंभीर आपत्ति जताई। मंत्रालय ने कहा कि भारतीय नागरिकों की सुरक्षा बेहद महत्वपूर्ण है और इस तरह के हमले अंतरराष्ट्रीय समुद्री सुरक्षा के लिए गंभीर चिंता का विषय हैं।

संयुक्त अरब अमीरात के रक्षा मंत्रालय के अनुसार, हमले के बाद दोनों टैंकरों में आग लग गई थी, जिससे उन्हें नुकसान पहुंचा। हालांकि बाद में आग पर नियंत्रण पा लिया गया।

यूएई ने इस हमले को अंतरराष्ट्रीय कानून का गंभीर उल्लंघन बताया और कहा कि ऐसी घटनाएं क्षेत्रीय सुरक्षा और स्थिरता के लिए बड़ा खतरा हैं।

यूएई रक्षा मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि देश को अपनी सीमा, नागरिकों और निवासियों की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाने का पूरा अधिकार है। मंत्रालय ने यह भी स्पष्ट किया कि वह किसी भी संभावित खतरे से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।

हुर्मुज स्ट्रेट दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री व्यापार मार्गों में से एक है। यहां होने वाली किसी भी सैन्य गतिविधि का असर वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति और अंतरराष्ट्रीय बाजारों पर पड़ सकता है। हालिया हमलों के बाद इस क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है।

popular post

ट्रंप ने भड़काई पश्चिम एशिया में आग, भारतीय नाविकों पर बड़ा असर, 13 की मौत कई लापता

नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और समुद्री मार्गों पर हमलों का सीधा असर

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *