अमेरिका और यूरोप को किसिंजर की चेतावनी, चीन से टकराने के होंगे गंभीर परिणाम

अमेरिका के विख्यात कूटनीतिज्ञ और भूतपूर्व विदेश मंत्री हेनरी किसिंजर ने अमेरिका और यूरोप को चीन से टकराव को लेकर सचेत करते हुए कहा कि इस टकराव के परिणाम बेहद गंभीर होंगे।
नई वैश्विक व्यवस्था में चीन के साथ सहमति तक पहुंचने का सुझाव देते हुए अमेरिका के भूतपूर्व विदेश मंत्री वाशिंगटन और उसके घटकों को सचेत करते हुए कहा है कि अगर ऐसा न हुआ तो यूरोप में पहले विश्व युद्ध से पहले की स्थिति बन जाएगी।

लंदन स्थित रॉयल इंस्टीट्यूट ऑफ़ इंटरनैश्नल अफ़ेयर्ज से बात करते हुए किसिंजर ने कहा कि क्या अमेरिका और उसके पश्चिमी सहयोगी नई वैश्विक व्यवस्था में चीन के साथ सहमति तक पहुंच सकते हैं? 97 साल के किसिंजर ने कहा कि अगर ऐसा न हुआ तो यूरोप को पहले विश्व युद्ध से पहले के हालात और लगातार विवादों का सामना करना होगा जिसमें कुछ तो तुरंत हल हो जाएंगे लेकिन कुछ नियंत्रण से बाहर हो जाएंगे। ऐसी सूरत में ख़तरनाक टकराव हो सकता है।

दुनियाभर के चतुर कूटनयिक के रूप में पहचाने जाने वाले हेनरी किसिंजर ने साफ़ तौर पर कहा कि मौजूदा हालात पहले से ज़्यादा ख़तरनाक हैं और दोनों पक्षों के आधुनिक हथियारों से लैस होने के मद्देनज़र, बहुत ही ख़तरनाक झड़प हो सकती है।
अमेरिका के भूतपूर्व राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन और जेराल्ड फ़ोर्ड के दौर में किसिंजर विदेश मंत्री थे। उन्हें दूसरे विश्व युद्ध के बाद अंतर्राष्ट्रीय संबंधों में हुए बदलाव में बहुत प्रभावी कूटनयिक के तौर पर याद किया जाता है।

popular post

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *