अमेरिकी संसद के निचले सदन हाउस ऑफ़ रिप्रजेंटेटिव्स (House of Representatives) ने 223 वोट से प्रस्ताव पास कर उप राष्ट्रपति माइक पेंस (Vice President Mike Pence) और कैबिनेट से 25वें संविधान संशोधन के इस्तेमाल करने का अनुरोध किया है. जबकि माइक पेंस हाउस की स्पीकर नैंसी पलोसी को एक लेटर दे चुके है जिसमे लिखा था कि वो 25वें संशोधन के इस्तेमाल के ज़रिए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (Donald Trump) को पद से हटाने की इजाजत नहीं देंगे. इसका जवाब देते हुए स्पीकर पलोसी ने भी कहा है कि वो उपराष्ट्रपति को 24 घंटे का समय देंगी कि वो हाउस का अनुरोध मानते हैं या नहीं.
संभावना तो एकदम भी नहीं लग रही है कि माइक पेंस हाउस ऑफ़ रिप्रजेंटेटिव्स का अनुरोध मानेगे और 25वें संविधान संशोधन के ज़रिए डोनाल्ड ट्रम्प को हटाएंगे. इसलिए हाउस राष्ट्रपति ट्रम्प के ख़िलाफ़ महाभियोग के प्रस्ताव पर भी आगे बढ़ रहा है. हाउस में ये प्रस्ताव पेश किया जा चुका है और आज उस पर बहस होगी.
आपको बता दें कि वाशिंगटन के स्थानीय समय के हिसाब से सुबह 9 बजे हाउस की बैठक शुरु होगी. यानि भारतीय समय के हिसाब से शाम साढ़े सात बजे ये बैठक शुरू होगी. सदन में आज इस प्रस्ताव पर वोटिंग होनी है. अगर महाभियोग का प्रस्ताव अमेरिका के निचले सदन से पास हो जाता है तो फिर इसे उच्च सदन यानी सीनेट में भेजा जाएगा, जिसकी बैठक 19 जनवरी से निर्धारित है. हालांकि, सीनेट में डेमोक्रेटिक पार्टी के पास बहुमत नहीं है.
इस महाभियोग प्रस्ताव में निर्वतमान राष्ट्रपति पर अपने कृत्यों के जरिए 6 जनवरी को अमेरिकी संसद भवन के बाहर हिंसा और राजद्रोह के लिए उकसाने का आरोप लगाया गया है.


popular post
मुंबई में मेट्रो प्रोजेक्ट के दौरान ऑटोरिक्शा पर पिलर गिरने से कई लोग घायल
मुंबई में मेट्रो प्रोजेक्ट के दौरान ऑटोरिक्शा पर पिलर गिरने से कई लोग घायल सपनों
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा