अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन की लोकप्रियता में आई भारी गिरावट

अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन की लोकप्रियता में आई भारी गिरावट
गुरुवार को सीएनएन के जारी किये गये एक सर्वे के अनुसार, लगभग 60 प्रतिशत अमेरिकी बाइडन के प्रदर्शन से संतुष्ट नहीं हैं।

अमेरिका के 58 प्रतिशत लोगों ने कहा कि वह उनके कार्यो से सहमत नहीं, जबकि केवल 41 प्रतिशत लोगो ने बाइडन प्रशासन के कामो पर सहमति जताई है। दिसंबर में हुए इसी प्रकार के सर्वे में 49 प्रतिशत अमेरिकियों ने उनके प्रदर्शन से सहमति जताई थी और 51 प्रतिशत लोग उनसे असहमत थे।

अमेरिका स्थित हिल न्यूज वेबसाइट के अनुसार, एक नए सर्वे में, केवल 36 प्रतिशत निर्दलीय और 9 प्रतिशत रिपब्लिकन ने बाइडन के कार्यो को सही बताया है। केवल 83 प्रतिशत डेमोक्रेट अभी भी बाइडन के प्रदर्शन का समर्थन करते हैं, जबकि पिछली गर्मियों में 94 प्रतिशत डेमोक्रेट लोग बाइडन का समर्थन करते थे।

जब बाइडन के विरोधियों से उनके कार्यकाल के दौरान उनके द्वारा समर्थित एक मामले का नाम बताने के लिए कहा गया, तो 56 प्रतिशत लोग कोई जवाब नहीं दे सके। सर्वे के अनुसार बाइडन की लोकप्रियता में कमी उनके लिये खतरे की घंटी हो सकती है जो 2024 में उनकी हार की वजह बन सकती है।

इन्वेस्टर्स बिजनेस डेली के एक सर्वे में पाया गया कि बाइडन प्रशासन की लोकप्रियता रेटिंग अब 44.4 प्रतिशत है, जो पिछले महीने से लगभग 5 प्रतिशत कम है । न्यूज वीक के अनुसार, इस लोकप्रियता का मुख्य कारण अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों की वापसी हो सकती है। क्योंकि अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों की वापसी के ठीक एक दिन के बाद से बाइडन प्रशासन की लोकप्रियता में कमी आई है। ।

popular post

यमन का सऊदी अरब के रास तनूरा तेल रिफाइनरी पर मिसाइल हमला

यमन का सऊदी अरब के रास तनूरा तेल रिफाइनरी पर मिसाइल हमला यमन के सशस्त्र

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *