ट्विटर ने माई पिलो के सीईओ को ग़लत चुनावी जानकारी देने के लिए स्थायी तौर पर निलंबित किया

सोशल मीडिया फर्म ने अमेरिका की न्यूज़ एजेंसी रायटर्स को बताया कि चुनाव की गलत जानकारी दे कर कंपनी की नीतियों का उल्लंघन करने पर ट्विटर ने माई पिलो के प्रमुख मैक लिंडेल के अकाउंट को स्थायी रूप से बंद कर दिया।
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के समर्थक लिंडेल ने जो बाइडेन  की जीत के बाद चुनाव विरोधी आंदोलनों के लिए आर्थिक सहायता की थी।

हालांकि लिंडेल ने रायटर्स से लगभग पंद्रह दिन पहले बताया था कि उन्होंने 6 जनवरी को होने वाली रैली को बढ़ावा देने के लिए कोई आर्थिक सहायता नहीं की थी जो कि बाद में ट्रंम्प के समर्थकों द्वारा दंगो में बदल गई थी।

लिंडेल ने निलंबित होने से पहले अपने और कंपनी के ट्विटर अकाउंट का इस्तेमाल कर के राष्ट्रपति चुनाव में होने वाली मतदाता धोखाधड़ी का दावा किया हालांकि न्यायालयों ने इन निराधार दावों को खारिज कर दिया।

एक ट्विटर प्रवक्ता ने ईमेल द्वारा बताया कि लिंडेल द्वारा कंपनी की नागरिक एकता की नीतियों का बार बार उल्लंघन किया गया जिस कारण कंपनी ने उनको निलंबित कर दिया, आपको बता दें कि ट्विटर ने इसी महीने पूर्व अमेरिकी राष्ट्पति डोनाल्ड ट्रंम्प के अकाउंट को भी स्थायी रूप से बंद कर दिया था।

लिंडेल के खाते को बंद करने के सिलसिले में ट्विटर पर टिप्पणी देने के रायटर्स द्वारा किए गए अनुरोध का फिलहाल माई पिलो ने कोई जवाब नहीं दिया है।

popular post

आयतुल्लाह आराफी का ईरान के अस्थायी नेतृत्व परिषद में चयन

आयतुल्लाह आराफी का ईरान के अस्थायी नेतृत्व परिषद में चयन ईरान में नेतृत्व व्यवस्था को

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *